{"_id":"67b8c8a7b18138e266015f64","slug":"60-kg-banned-polythene-seized-from-shops-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-127614-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दुकानों से जब्त की 60 किग्रा प्रतिबंधित पॉलिथीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दुकानों से जब्त की 60 किग्रा प्रतिबंधित पॉलिथीन
Sat, 22 Feb 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई पॉलिथीन।
सुल्तानपुर। पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने शुक्रवार को शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में संचालित दुकानों का निरीक्षण कर करीब 60 किग्रा प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। तीन व्यापारियों पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका ने शहर के चौक, गंदानाला रोड, मुरारीदास की गली में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उत्पादों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने बड़ी संख्या में प्रतिष्ठानों, सड़क की पटरियों पर ठेलों व गुमटियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में 60 किग्रा प्रतिबंधित पॉलिथीन को जब्त किया गया। नगर पालिका ने व्यापारी मुरारी दास गुप्ता पर पांच हजार रुपये, दिनेश चंद्र गुप्ता पर 10 हजार रुपये व आजाद पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाकर धनराशि की वसूली की।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि प्रतिबंंधित प्लास्टिक प्रयोग के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को अन्य विकल्पों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर विपिन कुमार द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर नारद मुनि सिंह, कर अधीक्षक सैय्यद अख्तर मेंहदी आब्दी, राजस्व निरीक्षक प्रवीण सिंह, अनूप कुमार भारती शामिल रहे।
विज्ञापन
एसडीएम व ईओ ने दी दुकानदारों को चेतावनी
लंभुआ (सुल्तानपुर)। सिंगल यूज पॉलिथीन की बिक्री पर रोक लगाने के लिए शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर स्थानीय नगर पंचायत में एसडीएम मंजुल मयंक व अधिशासी अधिकारी अमित सिंह के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसडीएम ने बताया कि पॉलिथीन प्रतिबंधित है, अगर कोई दुकानदार इसे रखता है तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। कुछ दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। संवाद