{"_id":"643d93c93ee7774fcf026754","slug":"60-heat-stroke-patients-reached-the-hospital-sultanpur-news-c-13-1-189024-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: लू की चपेट में आए 60 मरीज पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: लू की चपेट में आए 60 मरीज पहुंचे अस्पताल
Tue, 18 Apr 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में सोमवार को तापमान 42 डिग्री तकपहुंच गया। लू की चपेट में आकर एक के बाद एक 60 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। किसी को उलटी की शिकायत तो किसी को दस्त होने की परेशानी थी। इनमें से कई मरीजों की हालत नाजुक होने उन्हें भर्ती कर लिया गया।
जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी के बाहर लंबी भीड़ देखी गई। ओपीडी में बैठे डॉ. अविनाश गुप्ता और डॉ. अनिल कुमार ने करीब 300 मरीजों को देखा। इनमें से 60 मरीज लू लगने से अस्पताल पहुंचे थे। कई मरीजों की बीपी हाई मिली तो कई मरीजों की लो। जांच में पाया गया कि मरीजों को लू लगी है। मरीजों को चिकित्सक ने जनरल व इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया है।
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अविनाश गुप्ता ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में करीब 150 मरीजों को देखा। इनमें से करीब 25 मरीज लू की चपेट में थे। कई मरीजों के शरीर में पानी की मात्रा कम होने से उन्हें बीपी की समस्या हुई थी। उन्होंने बताया कि हर हाल में जब भी लू लगे तो नींबू, पानी, चीनी का घोल बनाकर लगातार पीते रहें। इससे शरीर में पानी की मात्रा पर्याप्त रहेगी और जल्दी लू नहीं लगेगी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके गोयल ने बताया कि सोमवार को अस्पताल में 1300 लोगों को ओपीडी में देखा गया। गर्मी में बाहर निकलने से पहले फुल कपड़े पहनें और सर पर टोपी या फिर गमछा जरूर रखें।