फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   587 students of UP board are not satisfied with marks

अंक से संतुष्ट नहीं यूपी बोर्ड के 587 विद्यार्थी

Tue, 31 Aug 2021 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
587 students of UP board are not satisfied with marks
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में मिले अंक से असंतुष्ट 587 विद्यार्थियों ने अंक सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। विद्यार्थियों को 19 सितंबर से छह अक्तूबर तक परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2021 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कोरोना महामारी की वजह से नहीं हो सकी थीं। विद्यार्थियों को उनकी पूर्व कक्षाओं व प्री-बोर्ड के प्रदर्शन के आधार पर उत्तीर्ण किया गया। दोनों कक्षाओं का रिजल्ट 31 जुलाई को घोषित किया गया था लेकिन इससे बहुत से विद्यार्थी असंतुष्ट थे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने उन विद्यार्थियों के लिए अंक सुधार परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। 587 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं। इसमें हाईस्कूल के 195 विद्यार्थी शामिल हैं। इसमें 135 बालक और 60 बालिकाएं हैं। इंटरमीडिएट के लिए 392 बच्चों ने आवेदन किया है। इसमें 285 बालक और 107 बालिकाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों कक्षाओं को मिलाकर 420 बालकों व 167 बालिकाओं ने अंक सुधार परीक्षा के लिए अपना आवेदन किया है। परीक्षाएं 18 सितंबर से छह अक्तूबर तक प्रस्तावित हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर समुचित निरीक्षण व पर्यवेक्षण की व्यवस्था की जाएगी।
परीक्षा में कोविड प्रोटोकाल का सम्यक अनुपालन कराया जाएगा। प्रस्तावित परीक्षा में प्रश्नपत्रों को तीन घंटे के स्थान पर प्रश्नों की संख्या घटाते हुए दो घंटे का समय निर्धारित किया जाएगा। अंक सुधार की इस परीक्षा में लिखित अंश ही आयोजित किए जाएंगे।
आंतरिक मूल्यांकन व प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक पूर्ववत रहेंगे। अंक सुधार के लिए उक्त परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को मूल्यांकन के बाद मिले हुए अंक ही अंतिम माने जाएंगे। हाईस्कूल की परीक्षा 12 कार्य दिवसों व इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में आयोजित की जाएगी।

जीआईसी और जीजीआईसी में होगी परीक्षा
जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह के मुताबिक अंक सुधार के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज एवं केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कराई जाएगी। केंद्रों का प्रस्ताव जल्द ही बोर्ड को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed