फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   56 thousand liters kerosene will reduce

56 हजार लीटर कम मिलेगा केरोसिन

Sat, 30 Jul 2016 10:56 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sat, 30 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
56 thousand liters kerosene will reduce
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना लागू होने के बाद शासन ने जिले का दूसरी बार केरोसिन आवंटन घटा दिया है। शासन से जारी नया आदेश लागू होने के बाद जिले को 1031 किलोलीटर के बजाय 975 किलोलीटर केरोसिन मिलेगा। 56 हजार लीटर हुई इस कटौती से जिले के करीब चार लाख उपभोक्ता सीधे तौर पर प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


आदेश के मुताबिक अगस्त से उपभोक्ताओं को तीन लीटर के स्थान पर 2.5 लीटर तेल ही मिलेगा। पहले से ही कम मिल रहे केरोसिन का आवंटन घटने से उपभोक्ताओं की दिक्कतें और बढ़ेंगी। शासन की ओर से लगातार की जा रही केरोसिन आवंटन कटौती से जिले के उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। शनिवार को केरोसिन आवंटन में कटौती ने परेशानी में और इजाफा कर दिया है।
विज्ञापन


जनपद के अंत्योदय व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के आच्छादित 3,90,955 उपभोक्ताओं को प्रति कार्ड तीन लीटर तेल मुहैया कराने के लिए शासन अब तक प्रत्येक माह 1031 किलोलीटर केरोसिन मुहैया कराता था। शासन से जिले को मिलने वाले इस आवंटन को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की 684 दुकानों के माध्यम से कार्डधारकों में वितरित किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना लागू होने के बाद इसके नए प्रावधानों के तहत शासन ने जिले को मिलने वाले केरोसिन का आवंटन कम कर दिया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना लागू होने के पहले जिले को जहां 1031 किलोलीटर केरोसिन मिलता थी वहीं अब जिले को मात्र 975 किलोलीटर का आवंटन ही प्राप्त होगा।

शासन की ओर से जिले का 56 हजार लीटर आवंटन घटाने का यह आदेश जुलाई से प्रभावी होगा, वहीं वितरण में माह अगस्त से लागू होगा। आवंटन घटने के बाद जिले के 3,90,955 उपभोक्ताओं को अगस्त माह से तीन लीटर के स्थान पर मात्र 2.5 लीटर केरोसिन ही मिलेगा।


अब तक मिलने वाला केरोसिन उपभोक्ताओं की जरूरत के लिए कम पड़ जाता था। इसमें हुई मौजूदा कटौती उपभोक्ताओं की दिक्कतें और बढ़ाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने शासन का पत्र मिलने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि जिले का केरोसिन आवंटन कम होने के बाद दुकानवार आवंटन तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed