{"_id":"41264a4c8ffb6a9755e190d7ded5efcf","slug":"52-thousand-books-arrived-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहुंची 52 हजार पाठ्य पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहुंची 52 हजार पाठ्य पुस्तकें
अमर उजाला ब्यूरो/ सुलतानपुर
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों में बंटने के लिए निशुल्क पाठ्य पुस्तकों की पहली खेप जिले में पहुंच गई है। कक्षा चार व पांच की दो प्रकार की किताबों के एक हजार बंडल आए हैं। प्रकाशक की ओर से नमूना मिलते ही जनपदीय कमेटी से सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन के बाद ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर पाठ्य पुस्तकें भेज दी जाएंगी।
एक अप्रैल से नवीन शिक्षा सत्र की शुरुआत हो चुकी है। परिषदीय प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूलों में ग्रीष्मावकाश के पहले बच्चों की पढ़ाई पुरानी किताबों के सहारे की गई है। ग्रीष्मावकाश के बाद एक जुलाई से खुल रहे स्कूलों में नौनिहालों को नई पाठ्य पुस्तकों के वितरण की कार्ययोजना है।
इलाहाबाद के एक प्रकाशक की ओर से जिले में साढ़े 52 हजार पाठ्य पुस्तकों की खेप पहुंची है। पुस्तक वितरण की जिम्मेदारी संभाल रहे उपेंद्र सिंह व विपिन यादव ने बताया कि कक्षा चार के कलरव की साढ़े 12 हजार, परख की 15 हजार और कक्षा पांच के कलरव व परख की साढ़े 12-12 हजार पाठ्य पुस्तकें पहुंची हैं। प्रकाशक की ओर से नमूने का इंतजार है।
विज्ञापन
बीएसए रमेश यादव ने बताया कि नमूना मिलते ही सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन के बार बीआरसी के माध्यम से विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकें भेजी जाएगी। अन्य प्रकाशकों से संपर्क बनाया जा रहा है। जल्द ही सभी किताबें पहुंच जाएंगी। पुस्तक वितरण की सारी तैयारी की गई है।