फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ज्ञापन

ज्ञापन

Tue, 20 Jun 2017 01:05 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
ज्ञापन
मांगों को लेकर सड़क पर उतरे व्यापारी संगठन
विज्ञापन

क्रासर
प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौँपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर व्यापारी संगठन सोमवार को सड़क पर उतर आए। अखिल भारतीय व्यापार मंडल बस स्टेशन के पास स्थित 32 दुकानों को तोड़े जाने के विरोध में तो नगर उद्योग व्यापार मंडल व सर्राफा व्यापार मंडल नगर निकाय की मतदाता सूची में नाम बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सभी संगठनों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
बॉक्स
दुकानें तोड़ने पर भड़के व्यापारी
फोटो समेत-34
सुल्तानपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी की अगुवाई में सोमवार को व्यापारियों ने रोडवेज के पास स्थित दुकानों के तोड़े जाने विरोध में सड़क पर उतर पड़े। जिलाध्यक्ष की अगुवाई में जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि 32 व्यापारियों की दुकानें तोड़े जाने का मामला सामने आया है। दुकानदारों ने दुकानें न तोड़े जाने के लिए स्थगन आदेश भी ले रखा है। उन्होंने कहा कि उनका संगठन बस स्टेशन के सुंदरीकरण के पक्ष में है। दुकानें टूट जाने से व्यापारियों का परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएगा। इसलिए सभी दुकानदारों को रोडवेज परिसर के अंदर दिलाई जाय। इस मौके पर अनूप कुमार श्रीवास्तव समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नाम बढ़ाने को लेकर सभी वार्डों में हुई अनियमितता
सुल्तानपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल ने सोमवार को नगर निकाय मतदाता सूची में नाम बढ़ाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। नगर अध्यक्ष शिवकुमार अग्रहरि के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि सभी वार्डों में नाम बढ़ाने को लेकर अनियमितता की गई है। आधारकार्ड के साथ लोगों ने बीएलओ को निकाय सूची में नाम शामिल करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद भी नाम नहीं बढ़ाया गया। नई प्रकाशित मतदाता सूची में भी लोगों का नाम नहीं बढाया गया। ऐसे में मतदाता मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएगा। इस मौके पर महामंत्री संजय लोहिया, कोषाध्यक्ष विनय कुमार बरनवाल, कमल कौशल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
शिकायत के बाद भी नहीं दर्ज हुआ मतदाता सूची में नाम
सुल्तानपुर। सर्राफा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद सोनी ने नगर निकाय की मतदाता सूची में नाम शामिल किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। डीएम को दिए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष ने कहा है कि उन्होंने अपना व अपने परिवार का मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए आधार की छायाप्रति, बच्चों की मार्कशीट संलग्न की है। नई मतदाता सूची में उनका व उनके परिवार का नाम शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी तरह सभी वार्डों की मतदाता सूची में हेरफेर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed