{"_id":"78c8b7318cc921089b474ce8cf2cb1e1","slug":"508-post-of-pradhan-will-genral-in-sultanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में प्रधान के 508 पद होंगे सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में प्रधान के 508 पद होंगे सामान्य
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 22 Aug 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में प्रधान पद के 508 पद सामान्य के होंगे, जबकि बीसी व एससी कोटे में 478 पद जाएंगे। पंचायत चुुनाव के लिए पंचायतराज निदेशालय ने प्रधानों के आरक्षण का ब्लॉकवार संख्या का चार्ट जारी कर दिया है। ब्लॉकों की निर्धारित संख्या के आधार पर अब पंचायतराज विभाग प्रधान पदों का आरक्षण करेगा।
विज्ञापन
विभाग ही बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों की ब्लॉकवार संख्या का भी निर्धारण करेगा। निदेशालय से चार्ट जारी होने के बाद महकमे में एडीओ पंचायत के प्रशिक्षण के बाद आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पंचायतीराज निदेशालय ने ब्लॉकवार प्रधान पदों के आरक्षण की संख्या का निर्धारण कर दिया है। निर्धारित संख्या के मुताबिक जिले में प्रधान पद के 508 पद सामान्य के होंगे। इसमें 166 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
चार्ट के मुताबिक जिले में अनुसूचित जाति के लिए 217 व पिछड़ी जाति के लिए 261 सीटें प्रधान पद की आरक्षित होंगी। अनुसूचित जाति में महिलाओं के लिए 76 व पिछड़ी जाति में 91 पद आरक्षित होंगे। जिला पंचायतराज राज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय ने शनिवार को एडीओ पंचायतों को प्रशिक्षण देने के बाद कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।
पंचायतराज विभाग क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों का ब्लॉकवार आरक्षण संख्या का चार्ट तैयार करेगा। आरक्षण की संख्या का चार्ट तैयार होने के बाद ग्राम पंचायत सदस्य पदों का आरक्षण ब्लॉकों से होगा, जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पदों का आरक्षण पंचायतराज विभाग करेगा।
जिला पंचायतराज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय ने कहा, एडीओ पंचायत को प्रशिक्षण देकर उन्हें ग्राम पंचायत सदस्यों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। प्रधान पद के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्धारित समय में आरक्षण चार्ट जारी कर दिया जाएगा।
ब्लॉक पदों की संख्या एससी ओबीसी महिला
अखंडनगर 74 17 19 25
कादीपुर 63 15 17 21
करौंदीकलां 43 11 11 15
दोस्तपुर 59 14 15 20
पीपीकमैचा 65 15 18 22
भदैंया 71 17 19 24
लंभुआ 87 20 23 29
कूरेभार 89 18 24 30
कुड़वार 75 11 20 25
बल्दीराय 65 15 17 22
दुबेपुर 94 16 25 32
धनपतगंज 66 16 17 22
मोतिगरपुर 46 12 12 16
जयसिंहपुर 89 20 24 30
कुल 986 217 261 333