{"_id":"605b82138ebc3ecad7079dbe","slug":"502-students-given-bicycles-sultanpur-news-lko571236415","type":"story","status":"publish","title_hn":"502 छात्र-छात्राओं को दी साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
502 छात्र-छात्राओं को दी साइकिल
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश सरकार का चार साल पूरे होने पर बुधवार को जिले की दो तहसील व एक ब्लॉक मुख्यालय पर श्रम विभाग के तत्वावधान में संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम व रोजगार मेला आयोजित किया गया। श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 502 बच्चों को साइकिल वितरित की गई। श्रम विभाग के अधिकारियों ने लोगों को विभाग से संचालित योजनाओं के बारे में बताया।
लंभुआ विकास खंड के लाभार्थी मिलन केंद्र पर संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक देवमणि द्विवेदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जनहित के लिए तमाम सरकारी योजनाएं संचालित हैं जो आमजन को पता ही नहीं है। इसके लिए अधिकारी/कर्मचारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने की जरूरत है।
उन्होंने अधिकारियों को योजना का प्रचार-प्रसार करने का सुझाव दिया। एडीएम वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का फायदा यदि पात्रों तक पहुंच जाय तो उनकी जीवन शैली बदल जाएगी। वे अपने परिवार का ठीक तरह से पालन-पोषण कर सकेंगे। इसके पहले विधायक देवमणि द्विवेदी ने लंभुआ, भदैंया व प्रतापपुर कमैचा विकास खंड के 201 निर्माण श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क साइकिल वितरित की।
विज्ञापन
साइकिल पाने वालों में 111 छात्र व 90 छात्राएं शामिल हैं। इस मौके पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनुराग त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जगदीश चौरसिया, एडीओ (आइएसबी) चंद्र भूषण तिवारी, संजीव पांडेय, चिंतामणि द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
जयसिंहपुर ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीताराम वर्मा ने 124 छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान की। इनमें 82 छात्राएं व 42 छात्र शामिल रहे। सहायक श्रमायुक्त नासिर खान ने कहा कि श्रमिकों के लिए शासन से 13 योजनाएं संचालित हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक की इन योजनाओं का लाभ विभाग में पंजीयन के बाद श्रमिक उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे जो कक्षा नौ, 10, 11 व 12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण हैं, उन्हें साइकिल दी गई है। इस मौके पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रकाश चंद्र के अलावा कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
दूबेपुर ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर विधायक सूर्यभान सिंह ने 177 साइकिलों का वितरण किया। इनमें 108 छात्राएं व 69 छात्र शामिल रहे। विधायक ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को प्रदेश व केंद्र सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने विभाग से संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से बताया।
सहायक श्रमायुक्त नासिर ने बताया कि बुधवार को ही जिले के सभी 14 विकास खंडों पर श्रमिक पंजीयन/नवीनीकरण कैंप आयोजित किया गया। कैंप में कुल 341 श्रमिकों का पंजीयन/नवीनीकरण किया गया। शिविर में पंजीयन/नवीनीकरण के लिए आने वाले श्रमिकों को विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी गई।