{"_id":"60b91a658ebc3e2e330784c9","slug":"5000-rupees-robbed-by-csc-owner-sultanpur-news-lko580812652","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसुविधा केंद्र संचालक से पांच हजार रुपये की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसुविधा केंद्र संचालक से पांच हजार रुपये की लूट
विज्ञापन
चांदा (सुल्तानपुर)। सरायमंगा गांव में बृहस्पतिवार को बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने केंद्र संचालक पर तमंचा सटाकर पांच हजार रुपये के साथ ही लैपटॉप और मोबाइल लूट लिया।
यह घटना श्याम बहादुर धुरिया के साथ उनके केंद्र पर हुई। बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब एक बजे बाइक सवार तीन युवक केंद्र पर पहुंच गए। युवकों ने केंद्र संचालक से 10 हजार रुपये निकालने को कहा।
इस पर श्याम बहादुर ने केंद्र पर मात्र पांच हजार रुपये होने की बात युवकों को बताई। इसके बाद एक युवक ने तमंचा निकालकर श्याम बहादुर पर तान दिया और गल्ले में रखा पांच हजार रुपये, लैपटॉप और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। कोतवाल कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है। (संवाद)