फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   500 and 200 rupee notes coming out of copies

Sultanpur News: कॉपियों से निकल रहे 500 व 200 के नोट

Wed, 26 Mar 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 26 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
500 and 200 rupee notes coming out of copies
राजकीय इंटर कॉलेज
सुल्तानपुर। नमस्ते सर, मेरे पापा किसान हैं। यदि अच्छे नंबर नहीं आए तो आगे की पढ़ाई बंद कर देंगे और मेरी शादी करा देंगे। सर, कृपया मेरी इज्जत बचा लीजिए। उत्तर पुस्तिकाओं में ऐसी कई भावनात्मक मिन्नतें की जा रही हैं। साथ ही परीक्षकों पर लक्ष्मी कृपा भी बरस रही है। मूल्यांकन के दौरान कॉपियों में से 500, 200 और 100 के नोट मिल रहे हैं।
विज्ञापन

एनआईसी, कादीपुर में कॉपियां जांच रहे एक परीक्षक ने बताया कि मंगलवार को एक कॉपी जांचने के लिए मिली, जिसमें हाईस्कूल की एक छात्रा ने लिखा कि मैं पढ़ना चाहती हूं, प्लीज पास कर दीजिए। माता-पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं। मैं अपनी नानी के पास रहकर पढ़ाई कर रही हूं ..सर हम बहुत गरीब हैं, मैं पढ़ना चाहती हूं.. कृपया मुझे पास कर दीजिए। महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज उतुरी के एक परीक्षक के मुताबिक परीक्षार्थी ने लिखा, नमस्ते सर, मुझे पास कर दीजिएगा, नहीं तो पापा मेरी शादी करा देंगे। मैं अभी और पढ़ना चाहती हूं। एक विद्यार्थी ने लिखा कि सर मेरे दादा जी का देहांत हो गया था तो मेरी तैयारी नहीं हो पाई थी। कृपा करके मुझे 70 में से 55 नंबर दे दें। जीआईसी के परीक्षक ने बताया कि हाईस्कूल अंग्रेजी में एक छात्र ने लिखा कि सर, मुझे अच्छे नंबरों से पास करना, अगर सर मैं अच्छे नंबरों से पास नहीं हो पाया, तो मेरे घरवाले मुझे बहुत मारेंगे। धन्यवाद।
विज्ञापन


अभी जांची जानी हैं 48,180 उत्तर पुस्तिकाएं
यूपी बोर्ड परीक्षा की काॅपियों का मूल्यांकन चार केंद्रों पर चल रहा है। अभी तक हाईस्कूल की 1,92,385 व इंटर की 1,54,878 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। हाईस्कूल व इंटर की 48,180 कॉपियां चेक करना बाकी हैं, जिसमें हाईस्कूल की 15,641 और इंटर की 32,539 कॉपियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed