फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   500 acres of crops submerged due to canal cuts

नहर कटने से 500 बीघा फसल जलमग्न

Sat, 23 Jan 2016 11:34 PM IST
अमेठी/अमर उजाला ब्यूरो
अमेठी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
500 acres of crops submerged due to canal cuts
हालांकि ग्रामीण जब तक रजबहे की टूटी पटरी को बांध पाते 500 बीघा से अधिक गेहूं और सरसों की फसल जलमग्न हो गई। खेतों में पानी भरने से किसानों को हाल ही में बोए गए गेहूं की फिर से बोआई करनी होगी। सरसों की फसल के भी सड़ने का खतरा है। 
विज्ञापन


तिलोई तहसील के गांव अहुरी से निकला जायस रजबहा बाबूगंज, बरनाटीकर, रोंहसी, सैंठा, संग्रामपुर होते हुए प्रतापगढ़ जिले से बहने वाली सई नदी में गिरता है। शुक्रवार देर रात इस रजबहे की पटरी स्थानीय ब्लॉक के सैंठा-बछिलाही मोड़ के पास अचानक टूट गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो रात में ही इसकी सूचना विभागीय कर्मचारियों/अधिकारियों को देने के साथ ही पटरी बांधने की कोशिश शुरू की। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद पटरी को शनिवार दोपहर बाद बांध कर पानी के बहाव को रोका जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जब तक ग्रामीण पटरी बांधकर पानी के बहाव को बंद कर पाते तब तक करीब 500 बीघा गेहूं व सरसों की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई। ग्रामीणों के मुताबिक कई बार सूचना देने के बावजूद विभाग का कोई जिम्मेदार मौके तक नहीं आया।

पटरी टूटने की वजह से हुए जलभराव का सर्वाधिक नुकसान रामहेत सरोज, रामलखन, रामसुख, रामकुमार, अर्जुन, दलजीत आदि को झेलना पड़ा। जलभराव से करीब एक सैकड़ा से अधिक किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा।

पानी से सर्वाधिक नुकसान उन किसानों का हुआ है जिन्होंने हाल ही में गेहूं की बोआई की थी। खेत में पानी भरने से किसानों को गेहूं की बोआई फिर से करनी होगी। सरसों की फसल भी सड़ जाएगी। फसल भी पिछड़ जाएगी।


होगी कार्रवाई
पटरी टूटने की सूचना के बावजूद जिम्मेदारों का मौके तक नहीं पहुंचना गंभीर मामला है। एक्सईएन से जवाब-तलब कर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-जगतराज त्रिपाठी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed