फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   50 roads will be built with Rs 17 crore

Sultanpur News: 17 करोड़ रुपये से बनाई जाएंगी 50 सड़कें

Wed, 20 Dec 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 20 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
50 roads will be built with Rs 17 crore
सुल्तानपुर। जिले में 17 करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण शुरू हो गया है। चार विधानसभा व एक संसदीय क्षेत्र में 50 सड़कों के निर्माण के लिए शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत धनराशि जारी की है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

शासन ने विधानसभा क्षेत्रों व लोकसभा क्षेत्र में आवागमन व्यवस्था सही करने के लिए त्वरित आर्थिक विकास योजना शुरू की है। इसके तहत प्रत्येक वर्ष विधानसभा क्षेत्रों व लोकसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए धनराशि जारी की जा रही है। इसका कार्य विधायकों व सांसद के प्रस्ताव पर कराया जाता है। योजना के तहत शासन ने करीब 17 करोड़ रुपया जारी किया है। इसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन करोड़ और लोकसभा क्षेत्र के लिए पांच करोड़ रुपये जारी हुए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से कादीपुर, सदर, लंभुआ और सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्राें के विधायकों व सांसद मेनका गांधी से प्रस्ताव मांगा गया था। चार विधायकों व सांसद को मिलाकर मिले प्रस्तावों में आरईडी ने 50 सड़कों की मंजूरी दिलाई है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद सड़कों का निर्माण शुरू करा दिया है। इससे क्षेत्र में लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। विभाग के सहायक अभियंता आलोक सिंह ने बताया कि अधिकांश सड़काें पर कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही काम पूरा करा दिया जाएगा। ठंड को देखते हुए पेंटिंग का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र स्वीकृत सड़क निर्माण की धनराशि
लंभुआ 10 2.91 करोड़
कादीपुर 9 2.93 करोड़
सुल्तानपुर 7 2.90 करोड़
सदर 9 2.90 करोड़
लोकसभा क्षेत्र 15 4.85 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed