फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   50 new corona positive patients found in the district

जेिले में 50 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

Fri, 31 Jul 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
50 new corona positive patients found in the district
सुल्तानपुर। शहर में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। जिले में शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बृहस्पतिवार रात 50 और कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। लैब में 35 लोगों की जांच में 31 शहर के ही पाए गए हैं। इसमें एक ही परिवार के 10 सदस्य शामिल हैं। कई अन्य परिवारों के भी चार से पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार रात संक्रमितों की सूची जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि दरियापुर के कृष्णानगर में एक व्यवसायी के परिवार में चार वर्षीय बच्ची समेत 10 परिवारीजन संक्रमित पाए गए हैं। इस परिवार का एक युवक पहले ही संक्रमित पाया गया था। शहर के किराना मंडी में एक परिवार के चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

शहर के ही ईदगाह मोहल्ले में संपर्क में आने से छह और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। करौंदिया चुनहा के एक परिवार में तीन लोगों में कोरोना पाया गया है। दरियापुर में एक परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। कोतवाली नगर के पास एक युवक समेत दो पॉजिटिव पाए गए हैं। शहर के शास्त्रीनगर, रुहट्ठागली व मेजरगंज में एक-एक संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह शहर में 31 केस मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र के कुड़वार कस्बे में एक युवक, दूबेपुर में एक युवक, कोतवाली देहात क्षेत्र के एक युवक व दूबेपुर के पूरे चरन पांडेय बैजापुर में एक अधेड़ संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये अधेड़ जन औषधि केंद्र पर कार्यरत है। इसके साथ ही जिले में बृहस्पतिवार को विभिन्न जगह कराए गए एंटीजन टेस्ट में 15 पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराते हुए उपचार शुरू करा दिया है। 50 और मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 674 हो गई है। अभी तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। डीएम सी. इंदुमती ने बढ़ते संक्रमण पर लोगों से सावधानी बरतने व गाइडलाइन का अनुपालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed