फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   49 found corona positive including 41 personnel of Purvanchal Expressway

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 41 कर्मियों समेत मिले 49 कोरोना पॉजिटिव

Fri, 17 Jul 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
49 found corona positive including 41 personnel of Purvanchal Expressway
सुल्तानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का अब तक का रिकॉर्ड शुक्रवार को टूट गया। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे कैंप कार्यालय के 41 कर्मियों समेत 49 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया है। पोर्टल पर अंकित एक मरीज जिले का नहीं बताया जा रहा है। प्रशासन संबंधित पते से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की शुरुआत के बाद से जिले में अभी तक पाए गए संक्रमित मरीजों का रिकॉर्ड शुक्रवार को टूट गया। डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट इसकी पुष्टि कर रही है। हालांकि जिले में एकाएक बढ़े संक्रमण के पीछे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे कैंप कार्यालय से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि 13 जुलाई को लखनऊ जांच को भेजे गए सैंपलों में 414 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 48 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे कैंप कार्यालय द्वितीय नेवादा बिरसिंहपुर में कार्यरत 41 कर्मी और संक्रमित पाए गए हैं। इसके पहले इस कैंप कार्यालय के 63 कर्मी संक्रमित पाए जा चुके हैं।
41 नए पॉजिटिव मिलने से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे कैंप कार्यालय द्वितीय के संक्रमितों की संख्या कुल 104 हो गई है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण की चपेट में शहर भी आ गया है। शहर में सात लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें शहर में जीआईसी कॉलोनी, गोराबारिक, सिविल लाइंस, शाहगंज, गंदानाला स्थित पुस्तक महल, गंदानाला मोहल्ले में एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं।
केजीएमयू में इलाज कराने गए खैराबाद मोहल्ला निवासी एक वृद्ध भी पॉजिटिव पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लखनऊ से पोर्टल पर अंकित किए गए एक अधेड़ मरीज को अपने जिले का निवासी होने से इंकार किया है। विभाग के मुताबिक पोर्टल पर अंकित पता सुल्तानपुर में नहीं है।
फिलहाल लखनऊ से पोर्टल पर अंकित होने से जिले में संख्या 49 हो गई है। एक भर्ती मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक दिन में 49 मरीज मिलने से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मच गया है।
रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराते हुए इलाज शुरू करा दिया है। साथ ही शहर के संबंधित मोहल्ले को सील करके सैनिटाइज कराने की कार्यवाही शुरू कर दी है। 49 नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या बढकऱ 350 हो गई है। अभी तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेठी से जिला कारागार लाए गए एक कैदी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। सीएमओ ने बताया कि कैदी के आने पर उसकी जांच कराई गई थी। सैंपल पॉजिटिव आने पर उसे अमेठी भेज दिया गया है। कैदी को सुल्तानपुर के मरीजों की संख्या में नहीं जोड़ा गया है। बताया कि कारागार में सैंपलिंग कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed