{"_id":"612fc0fd8ebc3e7a144aa0b0","slug":"453-voted-in-teachers-union-election-sultanpur-news-lko593641686","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ चुनाव में 453 ने मतदान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ चुनाव में 453 ने मतदान किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। अवध विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक संघ के 17वें त्रैवार्षिक अधिवेशन/चुनाव का आयोजन कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान परिसर में किया गया। अधिवेशन में 471 में से 453 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देर शाम तक मतगणना का काम चलता रहा।
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक संघ के 17वें त्रैवार्षिक अधिवेशन/चुनाव का आयोजन केएनआई के फरीदीपुर कैंपस में किया गया। इसमें विश्वविद्यालय से जुड़े सभी सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
अध्यक्ष पद के चार, महामंत्री पद के लिए चार, संयुक्त मंत्री पद के लिए चार, वरिष्ठ व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन, कोषाध्यक्ष पद के लिए दो, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। मतदान के बाद मतगणना का काम देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
इस मौके पर अधिवेशन के मुख्य अतिथि डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि डॉ. विवेक द्विवेदी, चुनाव अधिकारी डॉ. राधेश्याम सिंह, शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. वीपी सिंह व उप प्राचार्य डॉ. सुशील सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।