फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   4479 students reduced in board exam

बोर्ड परीक्षा में घटे 4479 परीक्षार्थी

Sat, 15 Oct 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
4479 students reduced in board exam
यूपी बोर्ड परीक्षा 2017 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं संख्या घटी है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार हाईस्कूल व इंटर में 4479 परीक्षार्थी कम हुए हैं। वर्ष 2016 में जिले में 163 केंद्रों पर आयोजित हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा में 81 हजार 842 संस्थागत परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन


इसमें 46 हजार 312 परीक्षार्थी हाईस्कूल व 35 हजार 530 इंटरमीडिएट के थे। इस बार परीक्षा आवेदन तिथि बीतने के बाद मिले आंकड़ों के मुताबिक 77 हजार 363 संस्थागत विद्यार्थियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


इसमें हाईस्कूल में 44 हजार 728 व इंटरमीडिएट में 32 हजार 635 परीक्षार्थी शामिल हैं। इस हिसाब से पिछले वर्ष की तुलना में वर्ष 2017 में हाईस्कूल  की परीक्षा में 1584 व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 2895 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा में कम हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होने की वजह से दो या दो से अधिक केंद्रों से आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या पर अंकुश लगा है। इस वजह से सुल्तानपुर में ही  नहीं बल्कि अन्य जनपदों में भी पिछले वर्ष की तुलना में परीक्षार्थियों की संख्या में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed