{"_id":"68bb3dd06331a71b0101997f","slug":"44-buses-deployed-for-pet-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-140235-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पीईटी के लिए लगाई गईं 44 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पीईटी के लिए लगाई गईं 44 बसें
Sat, 06 Sep 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के लिए परिवहन निगम ने 44 बसों को भेजने की तैयारी की है। जिले के अभ्यर्थियों की परीक्षा दूसरे जनपदों में होगी। शुक्रवार शाम से परीक्षार्थी रोडवेज बस स्टेशन पहुंचने लगे।
वहीं परीक्षा के लिए जिले के अभ्यर्थियों का सेंटर बरेली, रायबरेली, अकबरपुर और देवरिया में बनाया गया। जिले के अभ्यर्थियों को गैर जनपदों में परीक्षा दिलाने के लिए परिवहन निगम ने तैयारी की है। एआरएम सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि कुल 44 बसें पीईटी के लिए लगाई गई हैं। बरेली के लिए 15, रायबरेली के लिए 14, देवरिया के लिए 10 और अकबरपुर के लिए पांच बसें भेजने की तैयारी की गई है। बताया कि परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने पर और बसें भेजी जाएंगी।
चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें
सुल्तानपुर। दो दिवसीय प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में रेलवे की ओर से भी तैयारियां की गई हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, लखनऊ कुलदीप तिवारी ने बताया कि लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, रायबरेली व सुल्तानपुर सहित अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर प्रतियोगी परीक्षा के लिए स्पेयर रैक रखी गई है।
विज्ञापन
आवश्यकता पड़ने पर तुरंत स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त घोषणा की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। आरपीएफ/जीआरपी स्टाॅफ की अतिरिक्त तैनाती की गई है। सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे। संवाद