फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   436 students took the exam for scholarship

Sultanpur News: छात्रवृत्ति के लिए 436 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 06 Nov 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 06 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
436 students took the exam for scholarship
सुल्तानपुर। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 रविवार को शहर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पंजीकृत 670 विद्यार्थियों में से 436 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। छात्रवृत्ति को लेकर परीक्षार्थियों में जबरदस्त उत्साह दिखा। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में स्कूल के शिक्षक व कर्मचारी सुबह से ही लगे रहे।
विज्ञापन



अमर उजाला समाचार पत्र के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी की स्मृति में रविवार को छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन महुअरिया स्थित सेंट जेवियर्स सीनियर सेकंडरी स्कूल में किया गया। सुबह 10 बजे से ही केंद्र के बाहर परीक्षार्थी एकत्र होने लगे। सुबह साढ़े 10 बजे तक केंद्र पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


केंद्र के मुख्य गेट के बाहर चस्पा मास्टर सिटिंग प्लान देखकर परीक्षार्थी कतारबद्ध होकर परीक्षा कक्ष में गए। छात्र व छात्राओं के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार की व्यवस्था की गई थी। परीक्षार्थियों के सहयोग में कॉलेज के शिक्षक लगे रहे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पूर्व मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र और आईडी की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



परीक्षार्थियों के साथ आए अभिभावकों ने कहा कि यह परीक्षा विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की पथ प्रदर्शक व आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में सहायक साबित होगी। इससे सफल प्रतिभागियों को आगे की शिक्षा हासिल करने में मदद मिलेगी।



छात्रवृत्ति परीक्षा में 670 में से 436 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वहीं 234 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा में कक्षा नौ के पंजीकृत 165 के सापेक्ष 115, कक्षा 10 के पंजीकृत 133 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 90, कक्षा 11 के पंजीकृत 255 के सापेक्ष 148 व कक्षा 12 के पंजीकृत 117 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 83 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed