{"_id":"0fb45c03cbf7ecfdd34071156b52659c","slug":"42-percent-had-polio-drop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 फीसदी बच्चों ने पी पोलियो की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 फीसदी बच्चों ने पी पोलियो की खुराक
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 21 Feb 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोलियो के उन्मूलन के लिए रविवार को बूथों पर पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। दिन भर चले अभियान में करीब 42 फीसदी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का दावा स्वास्थ्य विभाग ने किया है। अधिकारियों ने अभियान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने जिला महिला अस्पताल में एक नवजात को पोलियो की खुराक पिलाकर की। मौके पर मौजूद मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ने भी एक बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाया। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बूथों का दौरा कर अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शाम तक चलाए गए अभियान में करीब 42 फीसदी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केबी सिंह ने बताया कि छूटे हुए बच्चों को दवा की खुराक पिलाने के लिए सोमवार से घर-घर अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। कार्यक्रम का स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इसमें डब्ल्यूएचओ व यूनिसेफ के अधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन