फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   भाई राहुल के लिए माहौल बना गईं प्रियंका

भाई राहुल के लिए माहौल बना गईं प्रियंका

Wed, 01 May 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
भाई राहुल के लिए माहौल बना गईं प्रियंका
भाई राहुल के लिए माहौल बना गईं प्रियंका
विज्ञापन


अमेठी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को अमेठी शहर में बेटी मिराया के साथ रोड शो कर भाई राहुल के लिए माहौल बनाया।

करीब डेढ़ किमी लंबे रोड शो में उमड़ी भीड़ को देख गदगद प्रियंका ने उन्हें संबोधित कर उनमें जोश भरने का काम किया।

भीड़ इस कदर थी कि कांग्रेस कार्यालय से लेकर सगरा तिराहे तक पैदल चलना मुश्किल था। पूरे शहर में घरों से महिलाएं प्रियंका पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत कर रही थीं।

प्रियंका गांधी शाम करीब छह बजे अमेठी पहुंचीं, जहां कांग्रेस कार्यालय के समीप से खुली जीप में बैठकर करीब डेढ़ किमी लंबा रोड शो किया। रोड शो में प्रियंका के साथ बेटी मिराया तथा कार्यक्रम के आयोजक कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक अनिल सैनी मौजूद थे।
विज्ञापन


रोड शो शुरू होने से पहले शहर में बड़ी तादाद में कांग्रेसी पहुंच गए थे। भीड़ इस कदर थी कि कांग्रेस कार्यालय से लेकर सगरा तिराहे तक पैदल चलना मुश्किल था। पूरे रोड शो के दौरान प्रियंका लोगों का अभिवादन स्वीकार करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ के बीच से लोग प्रियंका पर माला व पुष्प फेंकते रहे। प्रियंका भी माले को भीड़ की ओर वापस करती रहीं। शहरवासी अपने घरों से प्रियंका पर गुलाब की पंखुड़ियां फेंककर उनका स्वागत कर रहे थे।

हर कोई प्रियंका की एक झलक पाने को बेताब दिखा। प्रियंका से हाथ मिलाने को उनके वाहन के पास पहुंच रहे युवाओं को भी प्रियंका ने निराश नहीं किया वह बीच-बीच में लोगों से हाथ भी मिलाती रहीं।

इस दौरान भीड़ में लोग पिछड़ा वर्ग चला कांग्रेस की ओर, पिछड़ों का हाथ कांग्रेस के साथ तथा न्याय योजना के बैनर व झंडे लहराते रहे।

मुंशीगंज रोड पर रोड शो समाप्त होने पर प्रियंका ने लोगों को संबोधित भी किया। प्रियंका ने अमेठी के भाइयों बहनों किसको जिताओगे के साथ अपना संबोधन शुरू किया। भीड़ ने कहा कि राहुल गांधी को।

प्रियंका ने कहा फिर भाजपा प्रत्याशी कहा जाएंगी तो भीड़ से आवाज आई कि वह बॉलीवुड वापस जाएं। प्रियंका ने कहा कि देश का नेता कैसा हो जवाब मिला कि राहुल गांधी जैसा हो।

प्रियंका ने लोगों ने परिवार का रिश्ता जोड़ते हुए कहा कि राजनीति दिल से होनी चाहिए, हर नेता को दिल का रिश्ता जोड़ना चाहिए। जनता ही सबसे बड़ी होती है वही हमें नेता बनाती है लेकिन आजकल लोग गिरी हुई राजनीति कर रहे हैं।

प्रियंका का काफिला जैसे ही सगरा तिराहे पर पहुंचा उन्होंने अपना वाहन रोकवाकर वहां लगी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति पर पहुंच गई। प्रियंका ने पिता की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनका पैर छूकर फिर खुली जीप में सवार हो गई।

इससे पहले प्रियंका का काफिला जैसे ही चौक से आगे बढ़ा वह वाहन से उतरकर शिव गारमेंट की दुकान पर पहुंच गई। परिवार वालों से मुलाकात कर उनका हालचाल जानने तथा वोट देने की अपील कर आगे बढ़ गईं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी के प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया। प्रियंका ने कहा कि कई प्रांतों से लोग भाजपा का प्रचार करने अमेठी आ रहे हैं। यह लोग मतदाताओं को लुभाने तथा धमकाने का काम कर रहे हैं।

बावजूद इसके अमेठी का प्रशासन उन पर कोई एक्शन नहीं ले रहा है। आरोप लगाया कि अमेठी का प्रशासन कांग्रेस के कार्यालयों पर रेड डाल रहा है और प्रचार के लिए निकले कार्यकर्ताओं के हाथ से प्रचार सामग्री लेकर जब्त कर ले रहा है।

ठेंगहा में प्रियंका ने लोगों को संबोधित करते मोदी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि केसीसी धारकों से प्रतिवर्ष बीमा की राशि ली जाती है लेकिन आपदा आने पर उन्हें इसका फायदा नहीं दिया जाता है।


कहा कि राहुल ने किसानों की कर्ज माफी की बात की तो मोदी सरकार ने कहा कि बजट नहीं है और पूंजीपतियों का पांच सौ हजार करोड़ माफ कर दिया।

मोदी ने रोजगार का वादा किया लेकिन दिया नहीं। यूपीए सरकार में मनरेगा से 100 दिन का काम मिलता था। मोदी सरकार में मजदूरों को न तो पैसा मिल रहा है न काम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed