फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   विद्युत आपूर्ति

विद्युत आपूर्ति

Mon, 05 Nov 2018 11:34 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति
धनतेरस पर उपकेंद्र शुरू, 35 हजार आबादी को मिली बिजली
विज्ञापन

सुल्तानपुर। नवनिर्मित ढेमा विद्युत उपकेंद्र से धनतेरस के मौके पर आपूर्ति शुरू हो गई। सब स्टेशन के साथ करीब 35 हजार आबादी की निर्बाध आपूर्ति शुरू हो गई। चार दिन से आपूर्ति शुरू करने की तैयारी में लगे इंजीनियरों ने इसके चालू होने के बाद राहत की सांस ली।

इस उपकेंद्र का निर्माण पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत किया गया है। चार दिन पहले विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता अनूप चंद्रा ने मोतिगरपुर के ढेमा उपकेंद्र को धनतेरस पर चालू करने का वादा क्षेत्रवासियों से किया था। बृहस्पतिवार से ही इस केंद्र पर टेस्टिंग की जा रही थी। सोमवार को अचानक एक बैटरी ने काम करना बंद कर दी।
विज्ञापन


सूचना पर अधीक्षण अभियंता ने आनन-फानन में नई बैटरी की व्यवस्था कराई। बैटरी लगते ही धनतेरस की शाम उपकेंद्र जगमगा उठा। इसके साथ ही उपकेंद्र से संबद्ध करीब 35 हजार आबादी की आपूर्ति शुरू कर दी गई। अधीक्षण अभियंता अनूप चंद्रा ने बताया कि इस उपकेंद्र से गंगापुर भुलिया, दियरा व बिरसिंहपुर उपकेंद्र के फीडर जोड़े गए हैं। बताया कि अब इस उपकेंद्र से जुड़े लोगों को लो-वोल्टेज एवं कटौती की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed