{"_id":"5b36743a4f1c1bc96b8b8d75","slug":"41530295354-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 करोड़ रुपये से जगमग होगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे
सुल्तानपुर। लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 15 करोड़ रुपये से विद्युतीकरण की व्यवस्था होगी। एक्सप्रेस-वे के रास्ते में आने वाली पुरानी लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा। इसके साथ ही सिक्स लेन पर नई लाइनों का निर्माण कराया जाएगा। विद्युत वितरण मंडल की मांग पर यूपीडा ने राशि जारी कर दी है। मध्यांचल वितरण निगम कार्य कराने की तैयारी में जुटा है।
लखनऊ से गाजीपुर तक बनने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बीच में लाइटिंग की व्यवस्था होगी। सिक्स लेन मार्ग के डिवाइडर पर पोल व तार लगेंगे। पोल पर रोशनी के लिए लाइटें लगाईं जाएंगी। इसके साथ ही सिक्स लेन के रास्ते में आने वाली विद्युत लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा। एक्सप्रेस-वे की मंजूरी के बाद यूपीडा ने विद्युत वितरण मंडल को नई लाइन बनाने एवं पुरानी शिफ्ट करने के लिए पत्र भेजा था।
यूपीडा ने इस कार्य पर आने वाले खर्च का आकलन करते हुए राशि की मांग करने को कहा। पत्र पर विद्युत वितरण मंडल ने एक्सप्रेस-वे के रास्ते में आने वाली पुरानी लाइनों का सर्वे कराया था। इसके साथ ही नई लाइन के निर्माण की कार्ययोजना तैयार करवाई। विभागीय सूत्रों की मानें तो वितरण मंडल ने यूपीडा से करीब 15 करोड़ रुपये की मांग की थी। वितरण मंडल की डिमांड पर यूपीडा ने राशि जारी कर दी है। यूपीडा ने जल्द कार्य करवाने की अपेक्षा की है। अधिकारियों की मानें तो वितरण मंडल ने कार्य कराने के लिए मध्यांचल वितरण निगम को राशि हस्तांतरित कर दी है।
विज्ञापन
जिले में 65 किमी कराया जाएगा कार्य
करीब 2300 करोड़ रुपये से स्वीकृत लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जिले की सीमा में वितरण मंडल विद्युत व्यवस्था का कार्य कराएगा। जिले की सीमा तक करीब 65 किमी पर कार्य कराने के लिए यूपीडा ने 15 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
मुख्यालय से कराए जाएंगे कार्य
अधीक्षण अभियंता अनूप चंद्रा ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर नई लाइन के निर्माण एवं पुरानी लाइन शिफ्ट करने के लिए राशि मिल गई है। मुख्यालय से टेंडर प्रक्रिया के तहत कार्य कराने के लिए धनराशि हस्तांतरित कर दी गई है। मुख्यालय से ही कार्य कराए जाएंगे।