{"_id":"685ef09dbfde66d89c06bd1c","slug":"4150-lakh-cheated-under-threat-of-arrest-in-smuggling-case-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-135886-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तस्करी के केस में फंसाने की धमकी देकर 41.50 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तस्करी के केस में फंसाने की धमकी देकर 41.50 लाख ठगे
Sat, 28 Jun 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के एक व्यक्ति के साथ 41.50 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। ठग ने पीड़ित को तस्करी व धोखाधड़ी के केस में फंसाने की धमकी देकर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर बृहस्पतिवार को साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के मुताबिक, बीती 24 जून की दोपहर उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्स एप काॅल किया। उसने बताया कि आपके खिलाफ कोलाबा पुलिस स्टेशन, मुंबई में शिकायत दर्ज है। आपके आधार नंबर से ड्रग तस्करी और धोखाधड़ी से पैसा निकाला जा रहा है, केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी ने उन्हें डरा-धमका कर मानसिक रूप से दबाव में ले लिया।
इसके बाद बुधवार 25 जून को फोन करने वाले व्यक्ति ने पीड़ित के खाते से 41.50 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित को बाद में साइबर ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
बताया कि उनकी जीवनभर की कमाई साइबर ठगी में चली चली गई है। साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जिस खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया, उसके लेन-देन पर रोक लगाने की कार्रवाई की जा रही है। खातों के ट्रांजक्शन का ब्योरा भी खंगाला जा रहा है।
इस तरह से डराते हैं...
साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कई व्हाट्स एप कॉल में आते हैं जिसमें पुलिस अधिकारी की तस्वीर होती है। कॉल करने वाले कहते हैं कि आपके बेटे को हमने पकड़ा है। पापा बचा लो, पापा बचा लो की आवाज आती है। जिसे सुनकर व्यक्ति घबरा जाता है। कई कॉल ऐसी होती हैं, जिसमें नंबर 92 की सीरीज से शुरू होता है। यहां सावधानी बरतनी चाहिए। अभिभावक उनके झांसे में न आकरबच्चे व उससे जुड़े शिक्षण संस्थान में पता करें कि वह सही सलामत है।