{"_id":"5953de184f1c1b24638b4840","slug":"41498668568-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने किया दो दिवसीय किसान मेले का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने किया दो दिवसीय किसान मेले का उद्घाटन
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान मेले में शामिल
हुए राज्यमंत्री सुरेश पासी
क्रासर
खरीफ संबंधित योजनाओं के लगाए गए स्टॉल
वैज्ञानिकों ने किसानों को दी तकनीकी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या- 21/22
गौरीगंज। खरीफ संबंधित योजनाओं व तकनीकी विधि से खेती-किसानी की जानकारी देने के लिए कृषि विभाग की ओर से बुधवार को दो दिवसीय किसान मेले की शुरुआत हुई। शहर स्थित रणंजय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय किसान मेले का शुभारंभ राज्य मंत्री ने किया।
शासन के निर्देश पर कृषि विभाग की ओर से बुधवार को रणंजय इंटर कॉलेज खेल मैदान में दो दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन राज्यमंत्री सुरेश पासी ने किया। मेले में जिले के प्रगतिशील व डेमो किसानों के साथ ही शासन की ओर से संचालित खरीफ फसल से संबंधित सभी योजनाओं का स्टॉल लगाया गया। विभाग की ओर से प्रगतिशील किसानों को खेती की तकनीकी जानकारी देने के लिए एक गोष्ठी भी आयोजित की गई। गोष्ठी में मौजूद कृषि वैज्ञानिक शशांक सिंह व आनंद सिंह ने किसानों को कम लगात में अच्छी पैदावार कराने के लिए तकनीकी जानकारियां दीं। उद्घाटन के बाद मंत्री व सीडीओ अपूर्वा दुबे ने मेले में लगे सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया। मंत्री ने अपने संबोधन में सरकार की ओर से किसानों के लिए संचालित तमाम योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. ओपी सिंह, डीएचओ फैजाबाद पारसराम, उप कृषि निदेशक डॉ. अजय कृष्ण, जिला कृषि अधिकारी वीके सिंह, एएसपी बीसी दुबे, बीडीओ श्वेता वर्मा, डॉ. रमेश सिंह सहित तमाम किसान व संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।