{"_id":"6583379f94a935a6490c3604","slug":"41-committees-capable-of-distributing-loans-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-7072-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ऋण वितरण के लिए 41 समितियां सक्षम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ऋण वितरण के लिए 41 समितियां सक्षम
Thu, 21 Dec 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सहकारिता बोर्ड की बैठक में 41 सहकारी समितियां अधिक ऋण वितरण में सक्षम पाई गई हैं। सक्षम समितियों से प्रस्ताव आने पर उन्हें ऋण देने पर विचार किया जाएगा। बुधवार को सहकारी बैंक में हुई बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।
सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अमेठी व सुल्तानपुर की 185 सहकारी समितियों का व्यवसाय बढ़ाने के लिए उप्र कोऑपरेटिव बैंक से 10-10 लाख रुपये का ऋण दिलाने समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसमें दोनों जिलों की 41 समितियां अधिक ऋण वितरण में सक्षम पाई गईं।
अध्यक्ष ने कहा कि इन समितियों को प्रस्ताव आने पर उन्हें व्यवसाय बढ़ाने के लिए ऋण दिलाया जाएगा। ऋण पाने वाली समितियां केसीसी का वितरण करेंगी। बैठक में उर्वरक व्यवसास, ऋण वसूली सदस्यता अभियान समेत अन्य पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
समितियों के जर्जर भवन को दुरुस्त कराने का भी मुद्दा उठा। बैंक के सचिव मिलिंद ने बताया कि बैठक में एआर कोऑपरेटिव कमलाकांत मिश्र समेत अमेठी के एआर समेत अन्य मौजूद रहे। इसके बाद शाखा प्रबंधकों से अध्यक्ष ने परिचय प्राप्त करते हुए उनके व्यवसाय की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली।