फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   400 police personnel will ensure security for the Kanwar Yatra

Sultanpur News: 400 पुलिस कर्मी करेंगे कांवड़ यात्रा की सुरक्षा

Sat, 18 Jul 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 18 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
400 police personnel will ensure security for the Kanwar Yatra
सुल्तानपुर। सावन माह में 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। विभाग में शामिल हाल ही में शामिल 400 पुलिस कर्मियों को सुरक्षा में लगाया गया है। इनकी तैनाती प्रमुख शिवालयों, मंदिरों और घाटों पर की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन बेहतर ढंग से किया जा सके।
विज्ञापन

आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन माह के सोमवार और अन्य प्रमुख तिथियों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसके लिए एंटी चेन स्नैचिंग टीम और वाहन चोरी रोकने के लिए पुलिस के विशेष दस्तों का गठन किया गया है। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को चार प्रमुख हिस्सों में विभाजित किया गया है। जिसमें कांवड़ मार्गों की सुरक्षा, घाटों पर व्यवस्थाएं, प्रमुख शिवालयों व मंदिरों में पुलिस की तैनाती व सोशल मीडिया की 24 घंटे की निगरानी शामिल है।
विज्ञापन

हाईवे पर पेट्रोलिंग टीम मौजूद रहेगी। थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उपजिलाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर स्थानीय स्तर पर बैठकें करें। कांवड़ मार्गों पर पेयजल, भोजन, चिकित्सा सहायता और सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए निर्देश दिए गए हैं। हाईवे व अन्य मार्ग पर होटल, ढाबों व भोजनालयों की जांच कराई जा रही है। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, रेट लिस्ट और डिजिटल व नकद भुगतान की व्यवस्था का सत्यापन कराया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई
एसपी चारू निगम ने बताया कि डीपफेक वीडियो, पुरानी घटनाओं को नए घटनाक्रम से जोड़कर वायरल करने और माहौल बिगाड़ने की कोशिशों पर रोक के लिए विशेष सॉफ्टवेयर एवं तकनीकी प्रशिक्षण पाई टीम सोशल मीडिया सेल में काम कर रही है। भ्रामक पोस्ट या वीडियो की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed