फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   40 villages lost electricity due to power cut40 villages lost electricity due to power cut40 villages lost electricity due to power cut

Sultanpur News: कटौती से 40 गांवों की बिजली रही गुल

Thu, 27 Mar 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 27 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
40 villages lost electricity due to power cut40 villages lost electricity due to power cut40 villages lost electricity due to power cut
दूबेपुर/धम्मौर (सुल्तानपुर)। लंभुआ के पकड़ी उपकेंद्र में चल रहे मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को 40 गांवों के उपभोक्ता दिन भर बिजली को लेकर परेशान रहे। उपभोक्ताओं को गर्मी के साथ अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। धम्मौर क्षेत्र में भी रात व दिन में बिजली कटौती शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पकड़ी उपकेंद्र क्षेत्र में चल रहा मरम्मत कार्य बुधवार को भी जारी रहा। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सात घंटे उपकेंद्र बंद रहा। क्षेत्र के उतुरी, बालमपुर, प्रतापगंज, बहरौली, कतकौली, कांशीराम का पुरवा, जगदीशपुर, कुतुबपुर समेत करीब 40 गांवों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

अवर अभियंता प्रकाश यादव ने बताया कि टीपीनगर व पकड़ी की हाईटेंशन लाइन बगल से गुजरने की वजह से सात घंटे शटडाउन मरम्मत के लिए लिया जा रहा है। गर्मी शुरू होते ही धम्मौर उपकेंद्र क्षेत्र में तीन से चार घंटे रात और इतने ही घंटे दिन में कटौती शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम बिजली आपूर्ति के चलते इन्वर्टर तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। ग्रामीण मनोज सिंह,पवन कुमार, विमल कुमार, संतोष कुमार, मयंक ने बताया कि गर्मी में कटौती से परेशानी हो रही है। अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि हाईटेंशन लाइन पर अनुरक्षण कार्य की वजह से दिन में कटौती हो रही है। गर्मी में बेहतर बिजली आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed