{"_id":"6ae4de3b9bc760fb7401fc0d","slug":"397-lakh-farmers-received-the-pm-kisan-samman-nidhi-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-168369-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 3.97 लाख किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 3.97 लाख किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि
Fri, 30 Oct 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
पयागीपुर। जिले के 3,97,645 किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का लाभ पहुंचा। शुक्रवार को कृषि भवन अहिमाने में गुजरात के बनासकांठा में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। साथ ही पराली प्रबंधन को लेकर गोष्ठी आयोजित कर किसानों को फसल अवशेष नहीं जलाने के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि अखिलेश प्रताप सिंह शामिल हुए। इसमें 211 किसानों ने प्रतिभाग किया। कृषि विशेषज्ञों ने रबी की दलहनी और तिलहनी फसलों की खेती, विभागीय योजनाओं तथा फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी। उप निदेशक कृषि सुरेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को बताया गया कि पराली जलाने पर दो एकड़ से कम क्षेत्र में पांच हजार, दो से पांच एकड़ तक 10 हजार और पांच एकड़ से अधिक क्षेत्र में 30 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।
पराली प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम का प्रसारण जिले के सभी विकासखंडों और 80 गांवों में भी कराया गया। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी राजपति शुक्ल, कृषि वैज्ञानिक डॉ. शशांक शेखर सिंह, दिलीप तिवारी, पंकज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।