{"_id":"5f2450438ebc3e9f6b1b1b5b","slug":"3948-candidates-allotted-to-district-in-b-ed-entrance-exam-sultanpur-news-lko5333192162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा में जिले को आवंटित हुए 3948 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा में जिले को आवंटित हुए 3948 परीक्षार्थी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोविड-19 संक्रमण को लेकर लगातार पिछड़ती जा रही बीएड प्रवेश परीक्षा की एक बार फिर तिथि नौ अगस्त रखी गई है। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले को 3948 परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। कुल 11 केंद्र प्रवेश परीक्षा आयोजन के लिए प्रस्तावित किए गए हैं।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2020 का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से कराया जा रहा है। प्रवेश परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान, गनपत सहाय पीजी कॉलेज पयागीपुर, गनपत सहाय पीजी कॉलेज (महिला विभाग) सीताकुंड, राणा प्रताप पीजी कॉलेज को 500-500 परीक्षार्थी आवंटित हुए हैं।
केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, मधुसूदन विद्यालय इंटर कॉलेज, सलीम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व रामकली बालिका इंटर कॉलेज को 300-300 परीक्षार्थी आवंटित हुए हैं। प्रयागराज मार्ग पर स्थित महाराणा प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज उतुरी को 148 परीक्षार्थी आवंटित हुए हैं। परीक्षा कक्षों में 15 से 20 परीक्षार्थियों के ही सिटिंग प्लान लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले के नोडल अफसर डॉ. राधेश्याम सिंह ने बताया कि दो केंद्रों पर एक क्लास-2 अफसर की तैनाती बतौर सेंटर रिप्रेजेंटेटिव की जाएगी। सेंटर रिप्रेजेंटेटिव जिलाधिकारी की ओर से नामित किए जाएंगे। इन सभी अधिकारियों की ड्यूटी होगी कि वे अपनी देखरेख में कोषागार से ओएमआर शीट व प्रश्नपत्र केंद्रों तक ले जाएं तथा परीक्षा के बाद सील्ड पैकेट पुन: कोषागार में जमा कराएं।
बीएड प्रवेश परीक्षा के बाद उसी दिन ओएमआर शीट लखनऊ यूनिवर्सिटी भेजी जाएगी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2020 के लिए 11 परीक्षा केंद्रों पर कुल 22 शिक्षकों को पर्यवेक्षक के तौर पर लगाया गया है।