फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   38 out of 88 samples reported negative

88 सैंपल में 38 की रिपोर्ट निगेटिव

Sat, 11 Apr 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
38 out of 88 samples reported negative
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन ने संदिग्धों की सैंपलिंग भी शुरू करा दी है। तीन दिन के भीतर स्वास्थ्य विभाग ने बॉर्डर समेत विभिन्न गांवों से 88 सैंपल लेकर जांच को भेजा है। इसमें अभी तक आई 38 की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। प्रशासन अन्य रिपोर्टों का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन ने स्क्रीनिंग के साथ ही संदिग्ध लोगों की सैंपलिंग भी शुरू करा दी है। प्रशासन के निर्देश पर स्क्रीनिंग के लिए लगाई गई स्वास्थ्य टीमों ने नौ अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक 88 लोगों का सैंपल लिया है।
विज्ञापन

इसमें आजमगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़ जनपद के बॉर्डर पर पड़ने वालों गांवों में भी प्रशासन ने दो-दो सैंपलिंग कराई है। शेष अन्य क्षेत्रों (गांव व शहर) से लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सभी सैंपलों को लखनऊ जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 38 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। डीएम सी. इंदुमती ने बताया कि नौ अप्रैल को भेजे गए सभी सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 10 अप्रैल को 25 सैंपल भेजे गए थे। उसकी जांच रिपोर्ट आना बाकी है। 11 अप्रैल को भी 25 सैंपल जांच को भेजे गए हैं। अभी तक कुल 88 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें 10 व 11 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed