फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   3765 people voted to elect the state president and general secretary.

Sultanpur News: प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री के लिए 3765 ने किया मतदान

Sat, 06 Sep 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 06 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
3765 people voted to elect the state president and general secretary.
सुल्तानपुर। जागृति ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए प्रदेश के चार जोन में एक साथ शुक्रवार को चुनाव हुआ। चारों जोन में कुल 3765 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में जागृति ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री के लिए मतदान किया गया। सुल्तानपुर में 585 ब्राह्मण समुदाय के सदस्यों ने मतदान किया, लखनऊ जोन में 1100, प्रयागराज में 1250 और जौनपुर जोन में 830 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रुपेश शुक्ल ने बताया कि सुल्तानपुर जोन की मतगणना शनिवार को सुबह आठ बजे से शहर के तिकोनिया पार्क स्थित मौनी मंदिर में की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनोद मिश्र, महामंत्री पद के प्रत्याशी विजय प्रकाश मिश्र के अलावा जिलाध्यक्ष रमेश दुबे, रमेश शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री जय नारायण तिवारी व कई ब्राह्मण पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed