फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   3757 children will appear in Navodaya entrance exam

Sultanpur News: नवोदय प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे 3757 बच्चे

Thu, 18 Jan 2024 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 18 Jan 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
3757 children will appear in Navodaya entrance exam
सुल्तानपुर। जिले में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी को 15 केंद्रों पर होगी। इस बार कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा ब्लॉक स्तर पर होगी। इसमें 3757 बच्चे शामिल होंगे।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीआईओएस कार्यालय में बुधवार को बैठक हुई। इसमें ओएमआर-शीट के रखरखाव, प्रश्न पुस्तिका व ओएमआर-शीट के मिलान, परीक्षा के समय विद्यार्थियों की जांच, सचल दस्ते की जानकारी सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


इस दौरान डीआईओएस रविशंकर, एडीआईओएस जटाशंकर यादव, नवोदय विद्यालय प्रधानाचार्य, प्रतियोगी परीक्षा पटल प्रभारी हरीश वर्मा, अजय कुमार यादव, सभी केंद्रों के प्रधानाचार्य व संबंधित केंद्र के बीईओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य तिलक सिंह ने बताया कि पहली बार जिले में ब्लाॅक स्तर पर 15 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा होगी। पिछले साल सिर्फ पांच केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। बच्चों को दूर जाकर परीक्षा न देनी पड़े, इसलिए ब्लॉक स्तर पर केंद्र बनाए गए हैं। डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों के खाते में भुगतान कर दिया गया है। शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए बीईओ व सीएलओ परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed