फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   36 candidates received appointment letters

36 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

Sat, 29 Oct 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
36 candidates received appointment letters
प्रदेश स्तर पर हुई 16,448 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में रोके गए 36 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र निर्गत किया गया। दिवाली से एक दिन पहले शिक्षक की नौकरी मिलने से अभ्यर्थियों के परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


अगस्त माह में प्रदेश स्तर पर हुई 16,448 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में जिले को आवंटित 551 पदों के सापेक्ष द्विवर्षीय बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी, उर्दू बीटीसी, डीएड एवं बीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त तथा टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से आवेदन लिए गए थे।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद सचिव के आदेश के अनुपालन में पूर्व में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत रहे 36 अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र रोक दिया गया था। शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा सचिव से वार्ता कर रोके गए अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र निर्गत कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों से नियुक्ति आदेश निर्गत तिथि से एक महीने के अंदर पूर्व नियुक्ति प्राधिकारी से अनापत्ति प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अभ्यर्थियों को 12 नवंबर तक आवंटित स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। दिवाली के एक दिन पहले शिक्षक की नौकरी मिलने से अभ्यर्थियों के परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed