{"_id":"5d1f89ce8ebc3e3c7a55f144","slug":"34-lekhpal-transferd-sultanpur-news-lko4690773135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग कारणों से हटाए गए 34 लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग कारणों से हटाए गए 34 लेखपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। जिले की चार तहसीलों में कार्यरत लेखपालों में से 34 को स्थानांतरित कर दिया गया है। इसकी जद में आए लेखपालों में से तीन 10 वर्ष पूरा होने पर, एक शिकायत के आधार पर, छह व्यक्तिगत अनुरोध पर तो 16 प्रशासनिक आधार पर हटाए गए हैं।
एडीएम ने हटाए गए लेखपालों को तत्काल नई तैनाती वाली तहसीलों में कार्यभार ग्रहण न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिले की चारों तहसीलों में कुल 246 लेखपाल कार्यरत हैं। इनमें से छह को शासन ने पिछले दिनों गैर जनपद स्थानांतरित कर दिया है। शेष 242 लेखपालों में से 34 का स्थानांतरण अलग-अलग कारणों से तहसीलों में कर दिया गया है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश में संबंधित तहसीलों के एसडीएम को स्थानांतरित लेखपालों को तत्काल रिलीव करने व लेखपालों को तत्काल नई तैनाती वाली तहसील में कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
एडीएम ने आदेश का अनुपालन न करने की स्थिति में लेखपालों व उन्हें अवमुक्त न करने की स्थिति में एसडीएम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
प्रशासनिक स्तर पर स्थानांतरित लेखपालों में विंध्या प्रसाद श्रीवास्तव को गौरीगंज से मुसाफिरखाना, विश्वजीत सिंह, व्यास जी मिश्र व दीपक गर्ग को गौरीगंज से तिलोई, मनोज कुमार गौतम व मुकेश कुमार श्रीवास्तव को मुसाफिरखाना से तिलोई, गंगा प्रसाद मिश्र को तिलोई से मुसाफिरखाना भेजा गया है।
धैर्य कुमार श्रीवास्तव को अमेठी से तिलोई, रीता गुप्ता को गौरीगंज से तिलोई, विरोचन कुमार को तिलोई से मुसाफिरखाना, राहुल रंजन व महताब अहमद को तिलोई से गौरीगंज व चंद्रमणि वर्मा को तिलोई से मुसाफिरखाना भेजा गया है।
इसी तरह पारस्परिक स्थानांतरण पर प्रदीप कुमार सरोज को तिलोई से अमेठी, योगेश कुमार को तिलोई से मुसाफिरखाना, श्रीकांत यादव को मुसाफिरखाना से तिलोई, अरुण कुमार त्रिपाठी को मुसाफिरखाना से गौरीगंज भेजा गया है।
अनिल कुमार को गौरीगंज से मुसाफिरखाना, संजीत विश्वकर्मा को अमेठी से तिलोई, प्रेम बहादुर व उमेश चंद्र यादव को तिलोई से अमेठी, शिवम त्रिपाठी व विजय पाल को अमेठी से तिलोई व सुकरू राम को तिलोई से गौरीगंज भेजा गया है।
व्यक्तिगत अनुरोध पर स्थानांतरित होने वाले लेखपालों में श्याम सुंदर को तिलोई से अमेठी, लक्ष्मी सिंह को गौरीगंज से तिलोई, ओम प्रकाश विश्वकर्मा को अमेठी से मुसाफिरखाना, अकलेश कुमारी को मुसाफिरखाना से गौरीगंज, रविकांत यादव व संदीप मिश्र को क्रमश: अमेठी से तिलोई व अमेठी से मुसाफिरखाना भेजा गया है।
इसी क्रम में एक तहसील में 10 वर्ष पूरा करने पर विमल कुमार सिंह को अमेठी से मुसाफिरखाना, रामसमुझ को तिलोई से अमेठी, संजय कुमार चौधरी को तिलोई से गौरीगंज तथा शिकायत के आधार पर अशोक तिवारी को अमेठी से मुसाफिरखाना भेजा गया है।