फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   33 candidates came in the fray for seven principal posts

Sultanpur News: सात प्रधान पद के लिए मैदान में आए 33 उम्मीदवार

Wed, 12 Feb 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 12 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
33 candidates came in the fray for seven principal posts
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत के चल रहे उपचुनाव में सात प्रधान पदों के लिए 33 उम्मीदवार मैदान में हैं। मंगलवार को नाम वापसी की प्रक्रिया समाप्त हाेने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया। वहीं 19 फरवरी को 22 मतदेय स्थलों पर वोट पड़ेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को एक प्रत्याशी रहने से कादीपुर के सरायरानी ग्राम पंचायत के मोहित शर्मा निर्विरोध ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए। कादीपुर के ही कमरावां में एक नामांकन पत्र वापस होने पर चार, त्रिलोकपुर नेवादा में चार, जयसिंहपुर के राजापुर में 11, पीपीकमैचा के गौरा में तीन, दूबेपुर के करौंदिया देहात में पांच, लंभुआ के मामपुर में चार प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि लंभुआ के ढेलहा में एक के नाम वापस लेने के बाद दो उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। बीडीसी के पद पर जयसिंहपुर के हयातनगर में दो प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने का मुकाबला होगा।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश बाजपेयी ने बताया कि एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने से चार बीडीसी और 55 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने बताया कि एक प्रधान, चार बीडीसी और 55 ग्राम पंचायत सदस्यों को विजयी प्रमाण पत्र दे दिया गया है। 19 फरवरी को चुनाव और 21 फरवरी को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed