फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   3.29 lakhs stolen from school manager's car in front of police station

Sultanpur News: थाने के सामने विद्यालय प्रबंधक की कार से 3.29 लाख किए पार

Sat, 28 Sep 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 28 Sep 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
3.29 lakhs stolen from school manager's car in front of police station
कूरेभार में विद्यालय प्रबंधक की कार में बिखरे कांच के टुकड़े। -संवाद
20 मिनट में वारदात को अंजाम देकर भाग निकले उचक्के
विज्ञापन

कूरेभार (सुल्तानपुर)। कूरेभार थाने के सामने खड़े चार पहिया वाहन का शीशा तोड़कर उच्चकों ने 2.50 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित विद्यालय प्रबंधक ने शुक्रवार देर शाम थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

धनपतगंज ब्लॉक के बरियौना प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश सिंह ठाकुर सत्यनारायण चंद्र प्रताप सिंह महाविद्यालय बरियौना के प्रबंधक भी हैं। वह बृहस्पतिवार रात चाय पीने के लिए थाने के पास रुके थे। तभी उचक्कों ने उनकी कार का शीशा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। जानकारी होने पर अखिलेश ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद अयोध्या मार्ग पर अखिलेश का खाली बैग पड़ा मिला। थाने के सामने टप्पेबाजी की वारदात से पुलिसिंग सवालों के घेरे में आ गई है। अखिलेश के मुताबिक उन्होंने अपनी उधारी के 2.74 लाख रुपये बाजार में स्थित विद्यार्थी पुस्तक भंडार के संचालक इसरार अहमद से लेकर अपनी गाड़ी में रख लिए। जिस बैग में उन्होंने धनराशि रखी, उसमें पहले से 55 हजार रुपये रखे थे। लगभग 20 मिनट बाद जब वह चाय पीकर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed