फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   32 persons are deangu positive

जिले में डेंगू ने पसारे पांव, पाए गए 32 मरीज

Thu, 17 Oct 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
32 persons are deangu positive
अमेठी। भीषण बरसात के बाद जिले में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जिले के अलग-अलग गांवों में बुखार से पीड़ित मरीजों में 32 डेंगू पॉजीटिव मिले हैं। डेंगू के प्रकोप से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। संबंधित अस्पताल के कर्मचारी पीड़ितों के गांव पहुंचकर दवाओं का छिड़काव करा रहे हैं। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षकों के साथ ही मलेरिया विभाग के अफसरों को ऐसे गांवों का निरीक्षण कर वहां साफ-सफाई के साथ ही प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू ने पांव पसार लिए हैं। बुखार से पीड़ित होने के बाद इलाज के लिए लखनऊ व प्रयागराज गए मरीजों में 32 डेंगू पॉजीटिव मिले हैं। इनमें दो मरीजों की प्रयागराज व शेष की लखनऊ के मेडिकल कॉलेज, डॉ. राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल तथा रीजनल लैब में जांच हुई है। मरीजों की सूची मिलने के बाद स्वास्थ्य स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य कर्मी मरीजों के गांव पहुंचकर लार्वा का छिड़काव तथा निशुल्क दवाओं का वितरण कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने सभी सीएचसी अधीक्षक तथा जिला मलेरिया अधिकारी को स्वयं ऐसे गांवों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इतनी बड़ी संख्या में जिले में डेंगू के मरीज मिलने पर सीएमओ ने जिला मलेरिया अधिकारी भीखुल्लाह तथा बेसिक हेल्थ अधिकारी विनीत कुमार को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा है। सीएमओ ने कहा कि उनकी ओर से लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर दवाओं के छिड़काव व अन्य एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद जिम्मेदारों की ओर से गांवों का भ्रमण नहीं करने की जानकारी मिली है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल समेत सीएचसी में वॉर्ड आरक्षित
सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू मरीजों की अधिकता को देखते हुए जिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी पर एक-एक वार्ड ऐसे मरीजों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। अधीक्षकों को पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता तथा साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed