फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   32 lakh saplings to be planted today on Van Mahotsav week

वन महोत्सव सप्ताह पर आज रोपित होंगे 32.33 लाख पौधे

Sat, 04 Jul 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
32 lakh saplings to be planted today on Van Mahotsav week
सुल्तानपुर। वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को वन महकमे के साथ अन्य 23 विभागों की ओर से 32.33 लाख पौधों को रोपित किया जाएगा। वन विभाग ने 22 विभाग को पौधरोपण के लिए 17.06 लाख पौधे दिए हैं जबकि वन विभाग को 15.27 लाख पौधे रोपित करना है। वन महकमे के अधिकारी वृहद पौधरोपण की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

इस बार वन विभाग की ओर से एक से पांच जुलाई के बीच वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसी के तहत रविवार को जिले में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी दिन वन विभाग समेत अन्य 23 विभागों की ओर से अलग-अलग स्थलों पर 32 लाख 33 हजार 750 पौधे रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसमें वन विभाग की ओर से 15 लाख 27 हजार 750 पौधे रोपित होंगे। शेष 22 विभागों की ओर से 17 लाख 06 हजार 590 पौधे रोपित किए जाएंगे। वन महकमे को छोड़कर बाकी अन्य विभागों में सबसे अधिक 11,24,200 पौधों के रोपण का लक्ष्य ग्राम्य विकास विभाग के लिए निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से पौधरोपण के लिए 17 लाख 06 हजार 590 पौधे अन्य विभागों को दिए भी जा चुके हैं। पौधरोपण स्थलों का ब्योरा भी तैयार कर लिया गया है। इसके लिए वन क्षेत्राधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है।

एक से पांच जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव कार्यक्रम को लेकर रोपण स्थल पर पौधे रोपित करने के लिए कर्मचारियों के नेतृत्व में गड्ढे तैयार किए जा चुके हैं। वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के तहत इस बार भी रिकॉर्ड बनाने के लिए रविवार को दिन भर पौधे रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed