फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सात कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका

सात कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका

Tue, 14 May 2019 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
सात कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका
सात कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका
विज्ञापन


अमेठी। विकास भवन परिसर में संचालित कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए सीडीओ ने लगातार दो दिन औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पहले दिन चार व दूसरे दिन तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले।

कर्मचारियों की मनमानी पर सीडीओ ने सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए सात दिन में जवाब तलब किया है। जवाब से संतुष्ट नहीं होने तथा भविष्य में कार्यालय से अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कर्मचारियों की मनमानी पर अंकुश लगाने की कोशिश में जुटे सीडीओ प्रभुनाथ ने सोमवार व मंगलवार को विकास भवन परिसर में संचालित दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सोमवार को उद्यान विभाग के कार्यालय में कार्यरत माली यज्ञराज व लालता प्रसाद तथा जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर संजय कुमार व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गजेंद्र यादव नदारद मिले थे।

मंगलवार को किए गए निरीक्षण में एक बार फिर उद्यान विभाग के माली यज्ञराज, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय में कार्यरत लेखाकार दिनेश कुमार गोस्वामी व जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक सर्वेश कुमार कार्यालय से अनुपस्थित मिले।


कर्मचारियों की मनमानी से नाराज सीडीओ ने अनुपस्थित सभी कर्मचारियों को अनुपस्थिति वाले दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकते हुए जवाब-तलब किया है। सीडीओ ने भविष्य में बिना स्वीकृत अवकाश के कार्यालय से अनुपस्थित रहने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने की दशा में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed