फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   308 constables took oath of service

308 रिक्रूट आरक्षियों ने ली नागरिक पुलिस की शपथ

Sat, 07 Mar 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
308 constables took oath of service
सुल्तानपुर। पुलिस प्रशिक्षण स्कूल अमहट में शनिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में 308 रिक्रूट आरक्षियों ने नागरिक पुलिस की शपथ ली। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था पीवी रामाशास्त्री ने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस प्रशिक्षण स्कूल अमहट में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों के पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया । परेड में बतौर मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था लखनऊ पीवी रामाशास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने परेड की सलामी ली और सभी 308 रिक्रूटों को नागरिक पुलिस के कर्तव्यों की शपथ दिलाई। उन्होंने आरक्षियों को नियमित व्यायाम, अध्ययन व जनता के बीच उच्च कोटि की पुलिसिंग के टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण सलमान ताज पाटिल ने रिक्रूट आरक्षियों के कुशल व उच्च कोटि के प्रशिक्षण के लिए आरआई समीउल्ला के साथ ही अन्य प्रशिक्षकों की सराहना की। परेड का संचालन प्रथम कमांडर रिक्रूट आरक्षी भानु प्रताप अत्री ने किया।

पीटीएस के एसपी ने दीक्षांत समारोह में मौजूद अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था पीवी रामाशास्त्री, जिलाधिकारी सी. इंदुमती, एसपी शिवहरी मीणा का आभार जताया। इस मौके पर एएसपी शिवराज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed