{"_id":"667b3332ad84ae7cbf006228","slug":"30-villages-lost-electricity-for-12-hours-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-115078-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 12 घंटे गुल रही 30 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 12 घंटे गुल रही 30 गांवों की बिजली
Wed, 26 Jun 2024 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 26 Jun 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। अयोध्या बाईपास के पास सोमवार की रात हाईटेंशन लाइन का केबल बॉक्स जलने से लोलेपुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे 30 गांवों की करीब 90 हजार आबादी को पूरी रात जागकर उमस में बितानी पड़ी। दूसरे दिन मंगलवार को 12 घंटे बाद खराबी को दूर कर आपूर्ति बहाल की गई।
सोमवार की रात करीब साढ़े 12 बजे अचानक लोलेपुर उपकेंद्र को जाने वाली हाईटेंशन लाइन में अयोध्या बाईपास ओवरब्रिज के निकट केबल बॉक्स जल गया। इससे आपूर्ति बंद हो गई। उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बंद होने से रातभर 30 गांवों की 90 हजार आबादी अंधेरे में रही। लाइनमैन पूरी रात अंधेरे में भटकते रहे, लेकिन खराबी नहीं तलाश पाए। मंगलवार सुबह विद्युत कर्मियों को बाईपास के करीब एचटी लाइन की केबल बॉक्स जलने की जानकारी हुई।
दोपहर 12 बजे जले केबल बॉक्स को बदला गया। इसके आधे घंटे बाद आपूर्ति चालू की गई तो लोगों ने राहत की सांस ली। लोलेपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता आरएस मौर्य ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का केबल बॉक्स रात में जल गया था। दूसरे दिन खराबी को दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
सोनबरसा में फिर गिरा जर्जर तार
लोलेपुर उपकेंद्र के सोनबरसा से लेकर रामपुर हनुमानगंज में तीन दशक पुराने जर्जर तारों से बिजली सप्लाई हो रही है। सप्ताहभर पहले फतेपुर के पास रात में जर्जर तार गिरने ने एक वनरोज की मौत हो गई थी। रामपुर हनुमानगंज के पास तार जमीन के नजदीक तक लटके हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सोमवार की रात सोनबरसा के पास एचटी लाइन का तार गिरने के बाद आपूर्ति बंद हो गई थी। बाद में उसे ठीक कराया गया।