फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   30 lakh looted near police station

पुलिस चौकी के. पास व्यवसायी के कर्मचारियों से 30 लाख की लूट

Fri, 29 Jan 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
30 lakh looted near police station
सुल्तानपुर। अमहट पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रतापगढ़ जिले के सराफा कारोबारी के दो कर्मचारियों से तीस लाख रुपये लूट लिए। कर्मचारी प्रतापगढ़ से पयागीपुर पहुंचे थे और ई-रिक्शा पर बैठकर अमहट जा रहे थे। उन्हें दिल्ली जाने वाली बस पकड़नी थी।
विज्ञापन

सूचना के बाद कोतवाली नगर पुलिस रात भर घटना को छिपाने में लगी रही। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर आईजी अयोध्या रेंज ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को फटकार लगाई। पुलिस ने पीड़ित कर्मचारी की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के सराफा कारोबारी प्रह्लाद खंडेलवाल के यहां पन्नालाल सोनी निवासी ज्ञानीपुर कोतवाली देहात जिला सुल्तानपुर और संतोष सोनी निवासी रानीगंज प्रतापगढ़ काम करते हैं। बृहस्पतिवार को प्रह्लाद खंडेलवाल ने पन्नालाल और संतोष सोनी को 30 लाख रुपये देकर दिल्ली से जेवर खरीदने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों कर्मचारी बस से रात करीब आठ बजे सुल्तानपुर के पयागीपुर के पास पहुंचे और वहां से ई-रिक्शा पर बैठकर अमहट जा रहे थे। अमहट के पास से रात आठ बजे दिल्ली जाने के लिए वॉल्वो बस मिलती है। ई-रिक्शा अमहट पुलिस चौकी के समीप हाईवे पर पहुंचा था, तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया।
बदमाशों ने असलहा दिखाकर दो बैगों में भरे तीस लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। लूट की घटना के बाद पन्नालाल और संतोष सोनी ने इसकी जानकारी प्रह्लाद सोनी को देते हुए कोतवाली नगर पुलिस को सूचित किया।
सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उसके बाद प्रह्लाद सोनी ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। जिले के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई।
शुक्रवार सुबह अयोध्या रेंज के आईजी डॉ. संजीव गुप्ता व एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। मीडिया के सवाल पर आईजी परिक्षेत्र संजीव गुप्ता ने कहा कि इतनी बड़ी लूट की घटना की जानकारी उन्हें आज सुबह दी गई।

एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि कर्मचारी की तहरीर पर लूट का केस दर्ज किया गया है। ई-रिक्शा की तलाश की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। गठित टीम में स्वाट, कोतवाली नगर पुलिस के साथ ही सर्विलांस कर्मियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed