फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   30 buses from Sultanpur depot will run from Ayodhya on Ram Navami

Sultanpur News: रामनवमी पर अयोध्या से दौड़ेंगी सुल्तानपुर डिपो की 30 बसें

Wed, 10 Apr 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 10 Apr 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
30 buses from Sultanpur depot will run from Ayodhya on Ram Navami
सुल्तानपुर। चैत्र रामनवमी पर अयोध्या में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ होने की संभावना है। परिवहन निगम ने इसकी तैयारी पहले ही कर ली है। रामनवमी पर 17 से 20 अप्रैल तक अयोध्या से विभिन्न रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए सुल्तानपुर डिपो की 30 बसें अयोध्या मंगाई गई हैं। अयोध्या के नयाघाट से बसों का संचालन कराया जाएगा, ताकि रामलला के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को वापसी में परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन



प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनकी जन्मभूमि मंदिर में अब रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। ऐसे में रामनवमी पर अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। माना जा रहा है कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवमी है। भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने तैयारी की हैं।
विज्ञापन



अयोध्या के नयाघाट पर अस्थायी बस स्टैंड बनाया जा रहा है। सुल्तानपुर रोडवेज डिपो के एआरएम नागेंद्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि रामनवमी पर 17 से 20 अप्रैल तक अयोध्या में 30 बसें लगाई गई हैं। इसमें 15 बसों का संचालन अयोध्या के नयाघाट से गोंडा-बहराइच के लिए होगा। पांच बसें नयाघाट से गोंडा के लिए और 10 बसें नयाघाट से बस्ती के लिए चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






भीड़ बढ़ने पर सुल्तानपुर से अयोध्या के लिए बढ़ेंगे फेरे
रामनवमी पर जिले से अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। सुल्तानपुर से अयोध्या के लिए प्रतिदिन 32 बसों का संचालन किया जा रहा है। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ेगी, वैसे-वैसे बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
- नागेंद्र प्रसाद पांडेय, एआरएम सुल्तानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed