फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   2941 health workers got vaccinated

2941 स्वास्थ्य कर्मियों को दी वैक्सीन

Fri, 29 Jan 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
2941 health workers got vaccinated
सुल्तानपुर। जिले में शुक्रवार को 2941 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन दी गई। टीकाकरण के लिए 3516 लोगों को बुलाया गया था। वैक्सीनेशन के लिए जिले में 17 स्थानों पर 33 सेशन साइट बनाए गए थे। टीका लगवाने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। डीएम और सीएमओ ने जिला पुरुष और महिला अस्पताल पहुंचकर टीकाकरण का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला पुरुष, महिला और टीबी अस्पताल में सात सेशन साइट बनाए गए थे। शुक्रवार सुबह करीब सवा दस बजे डीएम रवीश गुप्ता और सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी जिला पुरुष और जिला महिला अस्पताल पहुंचकर हेल्थ वर्कर्स का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

अस्पताल में पहले डॉ. डीएस मिश्र व डॉ. शांतनु सहाय मिश्र ने टीका लगवाया। टीकाकरण के बाद सभी को 30 मिनट तक निगरानी कक्ष में रखा गया। शहर के करुणाश्रय अस्पताल में भी कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगवाने वाले कोरोना योद्धाओं ने कहा कि टीका लगवाने के बाद वे पूरी तरह से फिट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम तक जिले में चले टीकाकरण में पूर्व निर्धारित लक्ष्य 3516 के सापेक्ष 2941 लोगों को वैक्सीन दी गई। टीकाकरण को लेकर महिला स्वास्थ्य कर्मियों में काफी उत्साह देखा गया। सीएचसी भदैंया में निर्धारित लक्ष्य 250 के सापेक्ष 194 लोगों को वैक्सीन दी गई है।

डीएम रवीश गुप्ता ने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन किए जाने पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। लोग कोरोना की वैक्सीन निडर होकर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed