फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   2700 electric consumers lost

‘लापता’ हैं 2700 विद्युत उपभोक्ता

Sun, 09 Aug 2015 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sun, 09 Aug 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर। शहर से करीब 2700 विद्युत उपभोक्ताओं के रहस्यमयढंग से लापता हो गए हैं। लापता उपभोक्ता बिजली तो रोजाना जला रहे हैं और प्रतिमाह लाखों में इनकी बिलिंग भी हो रही है लेकिन भुगतान के नाम पर वितरण खंड को धेला नहीं मिल पा रहा है। पता व ठिकाना नहीं मिलने से वितरण खंड के इंजीनियर हैरान हैं। भुगतान नहीं होने से वितरण खंड को प्रतिमाह करीब दस लाख की चपत लग रही है। एमडी की सख्ती के बाद सकते में आए इंजीनियर प्रकरण को दबाने में लगे हैं।

विज्ञापन



विद्युत वितरण खंड प्रथम में कनेक्शन के नाम बड़ी अनियमितता का खुलासा हुआ है। वितरण खंड के टाउन (शहरी) क्षेत्र से करीब 2700 विद्युत उपभोक्ता रहस्यमय ढंग से गायब हो गए हैं। विभिन्न क्षमताओं के विद्युत कनेक्शन लेने वाले ये ऐसे उपभोक्ता हैं जो बिजली का तो रोजाना उपभोग कर रहे हैं। वितरण खंड इनकी प्रतिमाह बिलिंग भी कर रहा है लेकिन इनका ठिकाना नहीं मिल रहा है। पता व ठिकाना नहीं मिलने से वितरण खंड बिलों को न तो इन तक पहुंचा पा रहा है और न ही बिलों की वसूली कर पा रहा है। बिलों की वसूली नहीं होने से वितरण खंड को प्रतिमाह करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा की राजस्व की चपत पलग रही है।
विज्ञापन


 बीते माह पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक कार्यालय में इंजीनियरों का यह कारनामा पकड़े जाने के बाद एमडी ने शिकंजा कस दिया है। एमडी ने इन उपभोक्ताओं का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। एमडी की सख्ती के बाद इंजीनियरों में खलबली मची है। वितरण खंड के इंजीनियर मामले पर पर्दा डालने की कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 न उगलते बन रहा न निगलते
रहस्यमय ढंग से लापता करीब 2700 शहरी उपभोक्ताओं का पता व ठिकाना रिकॉर्डों में नहीं दर्ज होने से वितरण खंड के सामने समस्या खड़ी हो गई है। वितरण खंड की यह समझ में नहीं आ रहा है कि वह इन उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करे तो कैसे। पता ठिकाना नहीं होने से वे तो इन उपभोक्ताओं से राजस्व की वसूली व अन्य कार्रवाई कर पा रहे और न ही कनेक्शन काट पा रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed