फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   264 people applied for Prime Minister's residence

प्रधानमंत्री आवास के लिए 264 लोगों ने किया आवेदन

Mon, 05 Aug 2019 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
264 people applied for Prime Minister's residence
सुल्तानपुर। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के तत्वावधान में सोमवार को शहर के तिकोनिया पार्क में प्रधानमंत्री आवास योजना का कैंप लगाया गया।
विज्ञापन

शिविर में 264 लाभार्थियों ने पीएम आवास के लिए अपना आवेदन जमा किया। छूटे हुए अभ्यर्थी मंगलवार को भी आवेदन कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना में छूटे हुए लाभार्थियों को फिर से मौका देते हुए एक दिन पहले लाउडस्पीकर के माध्यम से शहर में प्रचार-प्रसार कराया गया था।
इसी क्रम में सोमवार को शहर के तिकोनिया पार्क में डूडा की ओर से कैंप का आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे शिविर का आयोजित किया गया, जो देर शाम तक चला।
इस दौरान पीएम आवास योजना से वंचित 264 लाभार्थियों ने अपना आवेदन फॉर्म जमा किया। परियोजना अधिकारी डूडा विमल कुमार मिश्र ने बताया कि मंगलवार को भी शिविर आयोजित किया जाएगा।

छूटे हुए लोग आवेदन कर सकते हैं। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल, शहर मिशन प्रबंधक अभिनव बाजपेयी, सिविल इंजीनियर मनीष मिश्रा, सामुदायिक आयोजक रितेश सिंह, कार्यदायी संस्था स्नो फाउंटेन कंसल्टेंट लखनऊ के अवर अभियंता समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed