{"_id":"5eb822ef8ebc3e903c17e565","slug":"2594-people-arrived-in-sultanpur-by-two-special-trains-sultanpur-news-lko5210268193","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक एक्सप्रेस से पटियाला व मोहाली से पहुंचे 2,594 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिक एक्सप्रेस से पटियाला व मोहाली से पहुंचे 2,594 लोग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंजाब के पटियाला व चंडीगढ़ के मोहाली से दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें रविवार को स्टेशन पर पहुंचीं। पटियाला से आई ट्रेन से 1,447 और उसके बाद मोहाली से पहुंची ट्रेन से 1,157 लोग उतरे। दोनों ट्रेनों से पहुंचे 2,594 यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद परिवहन निगम की बसों से उन्हें गंतव्य के लिए भेजा गया।
पटियाला से आई ट्रेन में स्थानीय समेत 14 गैर जिलों के यात्री शामिल रहे जबकि मोहाली की ट्रेन में स्थानीय समेत 31 जिलों के यात्री शामिल रहे। स्टेशन पर कोरोना कोविड-19 स्क्रीनिंग नोडल अधिकारी डॉ. पीके सिंह की मौजूदगी में डॉ. राघवेंद्र सोनकर, डॉ. संतोष श्रीवास्तव, डॉ. इंद्रजीत मौर्या ने सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग की।
सभी यात्रियों का नाम पता नोट करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें बसों से गंतव्य को रवाना किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गैर प्रांतों से पहुंचे सभी यात्रियों को घर में क्वारंटीन रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
डॉ. राघवेंद्र सोनकर ने बताया कि श्रमिक एक्सप्रेस आए मजदूरों में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यदि कोई भी संक्रमण या बीमारी के लक्षण दिखायी दें तो फौरन नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों से परामर्श लें।
तीन दिनों में गैर प्रांतों से श्रमिक एक्सप्रेस से अब तक 7,663 यात्री आ चुके हैं। 08 मई को सूरत से पहुंची पहली ट्रेन से 1,225 यात्री आए। साबरमती से पहुंची दूसरी ट्रेन से कुल 1,204 यात्री उतरे। जालंधर से चली तीसरी ट्रेन 09 मई यानी शनिवार भोर में पहुंची।
इस ट्रेन से 1,325 यात्री उतरे। चौथी ट्रेन साबरमती से चलकर शनिवार को ही शाम 5.15 बजे स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। इसमें से कुल 1,315 यात्री सवार रहे। पांचवीं ट्रेन पटियाला व छठवीं ट्रेन मोहाली से रविवार को पहुंची। इन दोनों ट्रेनों से 2,594 यात्री उतरे।
सूरत से शुक्रवार को आई पहली ट्रेन में 698 सुल्तानपुर व 527 गैर जनपद के लोग रहे। उसी दिन शाम को साबरमती से दूसरी ट्रेन पहुंची। इसमें जनपद के 13 व गैर जनपद के 1,191 यात्री शामिल रहे। जालंधर से शनिवार सुबह पहुंची तीसरी ट्रेन में जनपद के 1,072 व गैर जनपद के 253 यात्री शामिल रहे।
साबरमती से रेलवे स्टेशन पर पहुंची चौथी ट्रेन में जनपद के 58 व गैर जनपद के 1,257 यात्री शामिल रहे। दो दिनों में चार ट्रेनों से कुल 5,069 यात्री आए। इनमें जिले के 1,841 व गैर जनपदों के 3,228 यात्री शामिल रहे। रविवार को पटियाला व मोहाली से पहुंचे यात्रियों की जिलेवार निवास ब्यौरा तैयार करने में देर शाम तक राजस्व कर्मी लगे रहे।
बताया जा रहा है कि पटियाला व मोहाली से आई ट्रेनों में भी अधिकांश यात्री गैर जनपदों के हैं। इन जिलों में अयोध्या, अमेठी, बाराबंकी, रायबरेली, कासगंज, औरैया, जौनपुर, मुजफ्फरनगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, आजमगढ़, कानपुर, कुशीनगर आदि शामिल हैं।