फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   255 schools send notice

बिना मान्यता के चल रहे 255 स्कूल

Sat, 25 Jul 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sat, 25 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ में 13 जुलाई के अंक में ‘मान्यता पांचवीं तक, कक्षाएं चल रहीं इंटरमीडिएट की’ शीर्षक से छपी खबर का संज्ञान लेते हुए बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से बिना मान्यता वाले विद्यालयों की जांच कराई है। खंड शिक्षाधिकारियों की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में कुल 255 विद्यालय बगैर मान्यता संचालित होते पाए गए हैं। इन संस्था संचालकों को बीएसए ने शनिवार को नोटिस थमाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


जिले में बिना मान्यता के धड़ल्ले से तमाम विद्यालय संचालित हो रहे हैं। कुछ विद्यालय तो ऐसे भी हैं जिन्हें कक्षा पांच या फिर आठ तक मान्यता मिली है लेकिन कक्षाएं इंटरमीडिएट तक की चला रहे हैं। ऐसे विद्यालयों में जहां नौनिहालों का भविष्य बर्बाद हो रहा हैं वहीं अभिभावकों से मनमानी वसूली भी की जाती है।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ में 13 जुलाई के अंक में ‘मान्यता पांचवीं तक, कक्षाएं चल रहीं इंटरमीडिएट की’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद बीएसए रमेश यादव ने खंड शिक्षाधिकारियों की टीम गठित कर जिले भर में जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि बीईओ की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में कुल 255 विद्यालय बगैर मान्यता के संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालय संचालकों को नोटिस दी जा रही है। किसी भी दशा में जिले में अमान्य विद्यालय संचालित नहीं होने दिए जाएंगे। यदि फिर भी ये विद्यालय संचालक नहीं मानते हैं तो संबंधित संस्था संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।


मान्यता प्राप्त स्कूल में ही कराएं प्रवेश : बीएसए
बीएसए ने अभिभावकों से अपेक्षा की है कि वे अपने पाल्यों का प्रवेश राजकीय, परिषदीय व विभाग से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ही कराएं। गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय में नामांकन कदापि न कराएं। ब्लॉक संसाधन केंद्र व बीएसए कार्यालय में राजकीय, परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची उपलब्ध रहती है। अभिभावक यहां से जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed