फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   250 villages lost electricity for 20 hours

Sultanpur News: 20 घंटे गुल रही 250 गांवों की बिजली

Mon, 05 Aug 2024 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 05 Aug 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
250 villages lost electricity for 20 hours
लाइन में खराबी आने से रही समस्या
विज्ञापन

जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। तेज हवा से शनिवार को लाइन में आई खराबी के बाद रविवार दोपहर बाद तक मरम्मत कार्य जारी रहा। खराबी से करीब 20 घंटे 250 गांवों की आपूर्ति गुल रही। रविवार को दोपहर बाद आपूर्ति बहाल होने से लोगों को राहत मिल सकी।


शनिवार की शाम बिरसिंहपुर उपकेंद्र से होने वाली सैकड़ों गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। उपकेंद्र के वाट्सएप ग्रुप पर मैसेज डाला गया कि तेज हवा के कारण सप्लाई बंद है। बाद में पता चला कि हाईटेंशन लाइन में खराबी की वजह से बिजली आपूर्ति बंद हुई है। सूचना पर खराबी को खोजकर कर्मियों ने मरम्मत कार्य शुरु किया। खराबी से करीब 250 गांवों में 20 घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरे दिन रविवार को दिन में साढ़े तीन बजे के बाद बिजली सप्लाई बहाल की गई। अधिशासी अभियंता संजय कुमार यादव ने बताया कि लाइन में खराबी से दिक्कत रही। बिरसिंहपुर उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने के साथ मरम्मत कार्य भी चल रहा है। जल्द उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed