फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   25 women empowered with their talents were honored.

Sultanpur News: अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा, सम्मानित हुईं 25 नारी शक्तियां

Sun, 12 Oct 2025 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
25 women empowered with their talents were honored.
अमर उजाला प्रथमा-2025 में सम्मानित महिलाएं एवं अतिथि। - फोटो : अमर उजाला प्रथमा-2025 में सम्मानित महिलाएं एवं अतिथि।
सुल्तानपुर। अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वालीं 25 नारी शक्तियों को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया गया। प्रथमा-2025 के आयोजन में शामिल हुईं महिलाओं के चेहरे सम्मान पाने के बाद खिल उठे। लोगों ने अपने परिजनों के साथ सेल्फी लेकर इस लम्हे को यादगार बनाया।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से शहर के महुअरिया स्थित शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में शनिवार को दोपहर दो बजे प्रथमा-2025 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रवीन कुमार अग्रवाल व पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के एसपी बृजेश मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका डॉ. बबिता जैन, उपमा सिंह, रचना त्रिपाठी, नायाब फातिमा, दीक्षा श्रीवास्तव, शिखा यादव, नीलिमा त्रिपाठी, शिल्पी द्विवेदी, शुभम मिश्रा, मीनाक्षी सिंह, जसप्रीत कौर, अनुपमा सिंह, गजाला परवीन, प्रतिभा त्रिपाठी एवं गीता त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। वहीं, व्यवसाय के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाली सर्वेशा साईं राज, प्रियंवदा, रीता सुनील, रेशमा खान को सम्मानित किया गया। समाज सेवा व स्वावलंबन के लिए दुर्गावती, सुकांक्षा अग्रवाल, प्रियम राज रस्तोगी, काव्या सिंह, लक्ष्मी चंद्रा व अरुणा श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शेम्फोर्ड स्कूल के निदेशक रंजीत सिंह, उद्यमी संतोष मिश्र, मो. आरिफ खां समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में एसराज ज्वैल्स की ओर से महिलाओं को चांदी की हनुमान चालीसा भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
इनका रहा सहयोग
आयोजन में शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसराज ज्वैल्स प्राइवेट लिमिटेड, जीडी गोयनका स्कूल, लिटिल फ्लॉवर्स स्कूल ओमनगर, खान टेलर्स एवं रतनदीप हीरो का सहयोग रहा।
बच्चों को शिक्षा के साथ दें संस्कार
महिलाएं दो परिवार को संरक्षण देती हैं। वे ही देश के निर्माण में अहम योगदान देती हैं। महिलाओं को अपने बच्चों को विज्ञान के साथ अध्यात्म की भी शिक्षा दें। जिससे देश तरक्की की नई राह पर आगे बढ़ सके। - बृजेश मिश्रा, आईपीएस
समाज को दिशा देती हैं महिलाएं
आधी आबादी हर क्षेत्र में आगे बढ़कर हिस्सा ले रही हैं, देश के सर्वोच्च स्थान राष्ट्रपति के पद पर आज महिला विराजमान हैं, राशन कार्ड पर भी महिलाओं का नाम मुखिया के रूप में सबसे पहले लिखा जाता है। - शैलेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी
महिलाओं को मिल रही प्राथमिकता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। महिलाओं के नाम से देश में कई योजनाएं चल रही हैं। महिलाएं सशक्त होंगी तो देश समृद्ध होगा। आजकल शादियों में भी पढ़ी लिखी बेटियों को प्राथमिकता मिल रही है। - प्रवीन कुमार अग्रवाल, चेयरमैन नपा सुल्तानपुर

महिलाओं को मिला प्रोत्साहन
महिलाओं को प्रोत्साहन मिलने से उनमें अच्छा कार्य करने की शक्ति दुगुनी हो जाती है। अमर उजाला की ओर से बेहतरीन आयोजन किया गया, यह महिलाओं के कॅरिअर में मददगार साबित होगा।- डॉ अजय तिवारी, प्रिंसिपल, शेम्फोर्ड स्कूल, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed